आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के T20I कप्तान मिचेल मार्श ने ओपनिंग जोड़ी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले इस टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी क्या होगी, इसको लेकर उन्होंने अपने पत्ते खोल दिए हैं। वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया रविवार से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्श ने पुष्टि की है कि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। 2021 टी20 विश्व कप के दौरान, मार्श तीसरे नंबर पर खेले थे जो एक मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। इस विस्फोटक ऑलराउंडर ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को पहला टी20 विश्व कप खिताब दिलाया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ की थी ओपनिंग
मार्श ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैच की हालिया टी20 सीरीज के दौरान ओपनिंग बल्लेबाजी की थी। 33 वर्षीय मार्श ने इसका फैसला इसी सीरीज के बाद लिया है। हालांकि, हेड और उन्होंने कभी भी टी20 फॉर्मेट में पारी की शुरुआत नहीं की है। पिछले महीने, डेविड ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अपने तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 37 गेंदों में शतक जड़ा था, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज टी20 शतक है।
टी20 सीरीज कार्यक्रम
पहला टी20: 10 अगस्त 2025 — मरारा क्रिकेट ग्राउंड, डार्विन
दूसरा टी20: 12 अगस्त 2025 — मरारा क्रिकेट ग्राउंड, डार्विन
तीसरा टी20: 16 अगस्त 2025 — कजालीज स्टेडियम, केर्न्स
सभी मुकाबले भारत में दोपहर 2:45 बजे से खेले जाएंगे।
वनडे सीरीज कार्यक्रम
पहला वनडे: 19 अगस्त 2025 — सुबह 10:00 बजे
दूसरा वनडे: 22 अगस्त 2025 — सुबह 10:00 बजे
तीसरा वनडे: 24 अगस्त 2025 — सुबह 10:00 बजे
ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जैम्पा।
