क्रिकेट

INDW vs BANW: पहले T20I में एक नहीं भारत की तरफ से हुए दो डेब्यू

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 9, 2023, 02:04 PM IST

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय महिला टीम की तरफ से पहले टी20 मैच में दो-दो डेब्यू हुए। भारत की तरफ से केरल की मिन्नू मणि और अनुषा बारेड्डी ने डेब्यू किया। अनुषा आंध्रप्रदेश की रहने वाली हैं जबकि आदिवासी गर्ल मिन्नू केरल की रहने वाली हैं। वह केरल की पहली महिला खिलाड़ी भी बनी हैं।

Image

भारत बनाम बांग्लादेश (साभार-BCCI Women)

KEY HIGHLIGHTS
भारत की तरफ से दो डेब्यू
अनुषा बारेड्डी ने किया डेब्यू
केरल की मिन्नू मणि ने किया डेब्यू

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाली 3 मैच की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत की तरफ से एक नहीं दो-दो डेब्यू हुए। भारत की तरफ से मिन्नू मणि और अनुषा बारेड्डी ने डेब्यू किया। केरल की मिन्नू मणि को उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने डेब्यू कैप सौंपा। वह केरल की पहली महिला खिलाड़ी हैं जो भारतीय महिला टीम में शामिल हुई हैं। इसके अलावा आंध्रप्रदेश की अनुषा बारेंड्डी को कप्तान हरमनप्रीत कौर ने डेब्यू कैप दी। दोनों इस मौके पर बेहद खुश नजर आईं।

कौन है मिन्नू मणि?

24 साल की मिन्नू मणि केरल से आती हैं। बेहद ही साधारण परिवार की मिन्नू अपने राज्य से नेशनल टीम में खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं। मिन्नू बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी करती हैं। हाल ही में आयोजित WPL 2023 का भी हिस्सा थी। उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा गया था।

कौन हैं अनुषा बारेड्डी?

अनुषा बारेड्डी की कहानी भी मिन्नू से मिलती-जुलती है। आंध्रप्रदेश से आने वाली अनुषा का यहां तक का सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा। गांव में बच्चों के साथ खेलने वाली अनुषा ने अपनी मेहनत से यहां तक का सफर तय किया है। अनुषा लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज के साथ बल्लेबाजी का भी हुनर रखती हैं। वह हाल ही में हांगकांग में आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट का हिस्सा थी।

भारत का बांग्लादेश दौरा

भारतीय महिला टीम बांग्लादेश दौरे पर 3 टी20 और 3 वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। पहले 3 टी20 मैच होंगे और फिर बाद में 3 वनडे मैच। दौरे का आखिरी मैच 22 जुलाई को होगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article