क्रिकेट

माइकल वॉन का बड़ा बयान, बेन स्टोक्स के बाद ओली पोप को नहीं, इस खिलाड़ी को सौंपी जाए इंग्लैंड की कप्तानी

Michael Vaughan On England Captaincy: पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि मैदान पर हैरी ब्रूक की मौजूदगी अच्छी नेतृत्व क्षमता का भाव देती है और बेन स्टोक्स के बाद उन्हें कमान सौंपी जानी चाहिये। ब्रूक ने भारत के खिलाफ पांचवें और निर्णायक टेस्ट के चौथे दिन 98 गेंद में 111 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

Image

हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि मैदान पर हैरी ब्रूक की मौजूदगी अच्छी नेतृत्व क्षमता का भाव देती है और बेन स्टोक्स के बाद उन्हें कमान सौंपी जानी चाहिये। ब्रूक ने भारत के खिलाफ पांचवें और निर्णायक टेस्ट के चौथे दिन 98 गेंद में 111 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

बतौर कप्तान 51 में से 26 टेस्ट जीतने वाले वॉन का मानना है कि ओली पोप शानदार उपकप्तान है लेकिन स्टोक्स के संन्यास के बाद ब्रूक को कप्तानी सौंपी जानी चाहिये।

उन्होंने कहा, ‘‘हैरी ब्रूक में नेतृत्व क्षमता नैसर्गिक है । अगर भविष्य में बेन स्टोक्स चोटिल है और पोप उपकप्तान नहीं हैं तो ब्रूक कप्तान हो सकते हैं । ओली पोप अच्छा उपकप्तान है । कप्तान को देने के लिये उसके पास अच्छे सुझाव होते हैं लेकिन कई बार उपकप्तान अच्छे कप्तान नहीं होते । मार्कस ट्रेसकोथिक शानदार उपकप्तान था लेकिन मेरी नजर में कप्तान नहीं ।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article