क्रिकेट

MI vs UPW, WPL 2025 LIVE Telecast: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें

Mumbai Indians vs UP Warriorz WPL 2025 Match Live streaming: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना यूपी वॉरियर्स से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। आइए जानते हैं इस मैच की पल-पल की अपडेट कब और कहां देख सकते हैं।

Image

मुंबई इंडियंस टीम की खिलाड़ी। (साभार- WPL)

MI W vs UPW W, WPL 2025 Match Updates, Mumbai Indians vs UP Warriorz Match Live streaming: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना यूपी वॉरियर्स से होगा। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुंबई का प्रदर्शन काफी बेहतर है। मौजूदा संस्करण की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने अभी तक कुल 6 मैच खेले हैं और उसमें टीम को 3 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि इतने ही मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, यूपी वॉरियर्स की बात करें तो टीम ने भी 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को सिर्फ दो मुकाबले में जीत मिली है और 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस की टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है, जबकि यूपी वॉरियर्स की टीम सिर्फ 4 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे पांचवें नंबर पर है। इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजर जीत पर है। अगर मुंबई इंडियंस के जीत मिलती है तो टीम 8 अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। वहीं, यूपी वॉरियर्स को जीत मिलती है तो टीम 6 अंक के साथ चौथे नंबर पर आ जाएगी।

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच WPL का मुकाबला कब खेला जाएगा (Mumbai Indians vs UP Warriorz WPL 2025 Match Date)

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का मुकाबला गुरुवार (06 मार्च 2025) को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच WPL का मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Mumbai Indians vs UP Warriorz WPL 2025 Match Venue)

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच WPL 2025 का मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच सीजन का मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा (Mumbai Indians vs UP Warriorz WPL 2025 Match Time)

मुंबई इंडियंस औप यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जाने वाले विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7:00 बजे होगा।

गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Mumbai Indians vs UP Warriorz WPL 2025 Match Match On Tv)

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जाने वाले विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं।

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Mumbai Indians vs UP Warriorz WPL 2025 Match Live streaming)

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जाने विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार(Jiohotstar) एप पर देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article