MI vs RR Highlights: राजस्थान ने मुंबई को पटखनी देकर लगाई जीत की हैट्रिक, मुंबई की लगातार तीसरी हार
MI vs RR Highlights: राजस्थान ने मुंबई को पटखनी देकर लगाई जीत की हैट्रिक, मुंबई की लगातार तीसरी हार
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने राजस्थान के सामने 126 रन का लक्ष्य रखा। मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें दो झटके दिए। मुंबई इस खराब शुरुआत से ऊबर नहीं पाई और पावरप्ले में टीम पूरी तरह से बिखर गई। 6 ओवर में 46 रन के स्कोर पर टीम 4 विकेट गंवा चुकी थी। हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने 5वें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी कर कुछ हद तक वापसी जरूर कराई, लेकिन युजवेंद्र चहल ने हार्दिक को आउट कर साझेदारी तोड़ दी। हार्दिक ने 21 गेंद में सर्वाधिक 34 रन जबकि तिलक वर्मा ने 29 गेंद में 32 रन की पारी खेली।
राजस्थान की शानदार गेंदबाजी
राजस्थान की ओर से ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट चटकाए। इन दोनों के अलावा नांद्रे बर्गर ने 2 विकेट लिए और मुंबई की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
IPL 2024, MI vs RR Dream11 Prediction
MI vs RR IPL 2024 Pitch Report And Weather Report
कौन से टीवी चैनल पर मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 मैच का प्रसारण होगा?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर किया जाएगा। क्रिकेट प्रशंसक हिंदी, भोजपुरी और अंग्रेजी समेत कई अलग-अलग भाषाओं में भी कमेंट्री सुनते हुए मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Live Telecast: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच को भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आप आईपीएल के सभी मैचों के लाइव अपडेट्स के लिए Timesnowhindi,com/sports के साथ भी जुड़े रह सकते हैं।
मुंबई और राजस्थान की टीमें (MI vs RR SQUADS)
मुंबई इंडियंस टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी , नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, ल्यूक वुड, सूर्यकुमार यादव, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद और नेहल वढेरा।
राजस्थान रॉयल्स टीम: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल, तनुष कोटियान, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा और शिमरोन हेटमायर।
IPL 2024 Live Score, MI vs RR Live Cricket Score, IPL Aaj Ka Match ka Live Score on Jio Cinema, TATA IPL Today Match Updates in Hindi,आईपीएल आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर के पल पल के अपडेट यहॉँ से देखें
