इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आमने-सामने है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास है। आइए जानते हैं कि टॉस किस कप्तान ने जीता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाल जीत दर्ज करके आ रही है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की हालत खराब है। वे लगातार तीन मैच हारकर आ रही है। ऐसे में टीम जीत के साथ वापसी करना चाहेगी। मुंबई के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 9 में से 6 जीत के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की टीम 10 में से 3 जीत के साथ 9वें नंबर पर मौजूद हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (MI vs KKR Playing 11)
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, नमन धीर, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा
