MI vs KKR Highlighst: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई से मैच जीता
MI vs KKR Highlighst: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई से मैच जीता
MI vs KKR Live Score: कोलकाता ने मुंबई को दिया 170 रनों का लक्ष्य
मुंबई के वानखेड़े में पहले बल्लेबाजी करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 19.5 ओवर में 169 रनों पर सिमट गई. जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा ने 3-3 विकेट झटके. वहीं केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए. 52 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े. इसके अलावा मनीष पांडे ने 42 रनों की पारी खेली
MI vs KKR Dream11 Today Match | kkr vs mi wankhede stadium today match pitch report in hindi |
MI vs KKR के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी जंग:
1. सुनील नरेन बनाम नुवान तुसारा:
सुनील नरेन इस सीज़न कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं, क्योंकि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतरीन योगदान दे रहे हैं। यदि वह मुंबई में बल्लेबाजी करते समय एक बार सेट हो जाएंगे तो उनको रोकना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए, मुंबई इंडियंस उन्हें जल्द से जल्द आउट करना चाहेगी। ऐसे में तेज गेंदबाज नुवान तुसारा उनके खिलाफ प्रभावशाली साबित हो सकते हैं, क्योंकि वह तेज गति से यॉर्कर फेंकते हैं। सुनील नरेन की सबसे बड़ी कमजोरी अंगूठे के पास यॉर्कर गेंद है, इसीलिए इन दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।
2. फिल साल्ट बनाम जसप्रीत बुमराह:
सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट इस सीजन अब तक केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और वह इस सीजन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। फिलहाल, अब तक उनकी कोई ऐसी कमजोरी नहीं देखी है, जिसका गेंदबाज फायदा उठा सके। एक बार जब वह सेट हो जाते हैं तो फिर अपनी गलती से ही विकेट गवाते हैं। हालांकि, इस मुकाबले में पावर प्ले में उनका सामना जसप्रीत बुमराह से होगा जो भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। आगामी मुकाबले में इन दोनों का आमना-सामना देखने लायक रहेगा।
3. रोहित शर्मा बनाम मिशेल स्टार्क
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पिछली तीन पारियों में फ्लॉप साबित हुए हैं और उनमें आत्मविश्वास की कमी साफ दिख रही है, लेकिन वह इतने बड़े बल्लेबाज हैं कि किसी भी मैच में बड़ा स्कोर कर सकते हैं और गेंदबाजों पर हावी हो सकते हैं। हालांकि, केकेआर के खिलाफ उनका सामना ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क से होगा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ रोहित के आंकड़े कमजोर रहे हैं और स्टार्क जरूर इसका फायदा उठा सकते हैं। बता दें कि, स्टार्क ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित को चार बार आउट भी किया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाल जीत दर्ज करके आ रही है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की हालत खराब है। वे लगातार तीन मैच हारकर आ रही है। ऐसे में टीम जीत के साथ वापसी करना चाहेगी। मुंबई के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 9 में से 6 जीत के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की टीम 10 में से 3 जीत के साथ 9वें नंबर पर मौजूद हैं।
MI vs KKR Live Score, IPL 2024 Live Cricket Score Online, Aaj Ka Match ka Live Score Streaming and TV Telecast on Jio Cinema, मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स आज के आईपीएल मैच का लाइव स्कोर अपडेट यहॉँ से देखें
दोनों टीमों के स्क्वॉड (MI vs KKR Squad Aaj Ka IPL Match )
मुंबई इंडियंस (MI Team Squad Aaj Ka IPL Match ): हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।
कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंता चमीरा, साकि हुसैन और मुजीब उर रहमान।
