क्रिकेट

MI IPL Team 2023 Players List: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के लिए बनाई तगड़ी टीम, देखें लिस्ट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 31, 2023, 02:53 PM IST

MI IPL Squad 2023 Players List, Mumbai Indians Team Players List, Squad 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला दो अप्रैल को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम का सामना राॅयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की टीम पर नजर डाल लें।

Image

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 टीम

MI IPL Team 2023 Players List, Mumbai Indians Team Players List, Squad 2023: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने एक बार भी तगड़ी टीम बनाई है। टीम में पुराने खिलाड़ी के साथ नए खिलाड़ियों को भी टीम में शमिल किसा गया है। टीम का पहला मुकाबला दो अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक 5 बार खिताब जीतने वाली टीम है, इसलिए इस टीम पर हमेशा से सबकी नजरें टिकी रहती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान भी इस टीम की अगुवाई कर रहा है, ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार की आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस के अधिकारी व मेंटर किन-किन खिलाड़ियों को खरीदते हैं। मुंबई इंडियंस की पूरी आईपीएल नीलामी अपडेट्स यहां पर जानिए।

मुंबई इंडियंस के पास आज हो रही आईपीएल 2023 की नीलामी के लिए 20.55 करोड़ रुपये बाकी हैं। इस रकम के अंदर उनको 9 खिलाड़ी खरीदने है जो उनकी टीम को पूरा करेंगे। इन 9 खिलाड़ियों में अधिकतम 3 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर ये है कि उन्होंने जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को चोटिल होने के बावजूद पिछले साल 8 करोड़ रुपये में खरीदा था और अब जोफ्रा आर्चर फिट हो गए हैं और उनको इंग्लैंड की वनडे टीम में शामिल कर लिया गया है जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। आइए अब जानते हैं मुंबई इंडियंस की ताजा स्थिति..

MI IPL Team 2023 Players List, Full Squad (नीलामी में आए नए खिलाड़ी)

खिलाड़ी का नामदेशभूमिकाकितने में खरीदा
कैमरून ग्रीनभारतऑलराउंडर17.5 करोड़ रुपये
पीयूष चावलाभारतगेंदबाज50 लाख रुपये
ड्यून जॉनसनदक्षिण अफ्रीकाऑलराउंडर20 लाख रुपये
विष्णु विनोदभारत (केरल)दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज20 लाख रुपये
शम्स मुलानीभारतऑल राउंडर20 लाख रुपये
नेहाल वढेराभारतऑल राउंडर20 लाख रुपये
राघव गोयलभारतऑल राउंडर20 लाख रुपये
झेय रिचर्डसनऑस्ट्रेलियागेंदबाज1 करोड़ 50 लाख
रिटेन और नए खिलाड़ियों सहित मुंबई इंडियंस की पूरी टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, झेय रिचर्डसन, पीयूष चावला, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ड्यून जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल, झेय रिचर्डसन और आकाश मधवाल।

टीम मुंबई से रिलीज हुए खिलाड़ी:

कीरोन पोलार्ड (रिटायर्ड), रिले मेरेडिथ, डेनियल सैम्स, फैबियन एलेन, टाइमल मिल्स, संजय यादव, आर्यन जुयाल, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल, अनमोलप्रीत सिंह, जयदेव उनादकट और बासिल थम्पी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article