स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Happy Birthday Suryakumar Yadav: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीमों मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को भारतीय टीम के पूर्व T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, बीसीसीआई सहित अन्य आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने भी सूर्या को उनके जन्मदिन की बधाई दी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान और उपलब्धियों को याद किया। इस दौरान क्रिकेट फैंस के मन में एक सवाल ने जन्म ले लिया कि क्या सूर्या मुंबई छोड़ सीएसके में शामिल होंगे।
सितंबर 1990 में जन्मे सूर्यकुमार इस साल 36 साल के हो गए। सूर्यकुमार ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें 2022 और 2023 में ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतना शामिल है। भारत के पूर्व T20I कप्तान अक्टूबर 2022 में ICC मेन्स T20I बैटिंग रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंचे और जनवरी 2023 में 910 रेटिंग पॉइंट हासिल किए, जो इस फॉर्मेट में अब तक की सबसे ज्यादा रेटिंग्स में से एक है।
बीसीसीआई ने दी बधाई
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत की ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत में अहम भूमिका निभाई और बाद में टीम को 2026 T20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया। जिससे भारत खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली टीम बन गई। उनकी कप्तानी में भारत ने UAE में T20 एशिया कप 2025 भी जीता। उनके 36वें जन्मदिन पर, BCCI ने इस शानदार बल्लेबाज को बधाई देते हुए उनके इंटरनेशनल करियर और भारत की हालिया T20 सफलता में उनकी भूमिका को याद किया।
MI ने की अपील
वहीं, सूर्यकुमार की IPL टीम मुंबई इंडियंस ने भी अपने स्टार बल्लेबाज के लिए एक खास मैसेज शेयर किया और फैंस से उन्हें बधाई भेजने को कहा।
सीएसके के संदेश में बड़ा संकेत
इसके अलावा पांच बार की IPL चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स भी भारतीय कप्तान को बधाई देने में शामिल हुई और उनके खुशमिजाज स्वभाव की तारीफ की। सीएसके के पोस्ट करने के बाद क्रिकेट फैंस सोच में पड़ गए कि क्या सूर्यकुमार यादव अगले आईपीएल सीजन में सीएसके से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं?
अटकलों का बाजार गर्म
इतना ही नहीं फैंस ने यहां तक उम्मीद कर ली है कि वह CSK की कप्तानी भी कर सकते हैं। क्योंकि सीएसके ने अपनी पोस्ट में सूर्या को चेन्नई के खिलाड़ियों के साथ और पूर्व कप्तान एमएसएस धोनी के साथ ली गई ऐतिहासिक तस्वीर के साथ दिखाया है। सोशल मीडिया पर फैंस यह अकटलें लगा रहे हैं कि सीएसके के इस संदेश में बड़ा संकेत छुपा हुआ हो सकता है।
टी20I में बनाए हैं 4000 से ज्यादा रन
गौरतलब हो कि सूर्यकुमार भारत के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। जो अपने अनोखे स्ट्रोक प्ले और आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 151 इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और 4,000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए हैं। दाएं हाथ के यह बल्लेबाज भारत की ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और कप्तान के तौर पर टीम को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताया।
