क्रिकेट

टेस्ट क्रिकेट में ये डबल धमाल करने वाले दुनिया के आठवें बल्लेबाज बने मार्नस लाबुशेन

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 3, 2022, 08:14 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक्स के एक स्पेशल पन्ने में दर्ज करा लिया।

Image

मार्नस लाबुशेन शतक जड़ने के बाद अभिवादन करते हुए( साभार AP)

पर्थ: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बाल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने पर्थ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जड़कर धमाल कर दिया। इसी मैच की पहली पारी में दोहरा शतक(204) जड़ने वाले लाबुशेन एक टेस्ट मैच में दोहरे शतक के साथ शतक जड़ने वाले दुनिया के आठवें और तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं।

विंडीज के खिलाफ मौजूदा पर्थ टेस्ट की पहली पारी में लाबुशेन ने 350 गेंद में 204 रन की पारी खेली थी। इसी फॉर्म को उन्होंने दूसरी पारी में भी जारी रखा और इस बार तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंद में 104 रन जड़ दिए। इसके साथ ही लाबुशेन का नाम टेस्ट क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक के स्पेशल पन्ने में दर्ज हो गया

एक टेस्ट में दोहरा शतक और शतक जड़ने वाले खिलाड़ी

सीरियल नंबरप्लेयरबनामरन सालवेन्यू
1डग वॉल्टर(ऑस्ट्रेलिया) वेस्टइंडीज242और 1031969सिडनी
2सुनील गावस्कर(भारत)वेस्टइंडीज124 और 2201971पोर्ट ऑफ स्पेन
3लॉरेंस रोव(वेस्टइंडीज)न्यूजीलैंड214 और 100*1972किंग्सटन
4ग्रेग चैपल(ऑस्ट्रेलिया)न्यूजीलैंड247* और 1331974वेलिंग्टन
5ग्राहम गूच(इंग्लैंड)भारत333 और 1231990लॉर्डस
6ब्रायन लारा(वेस्टइंडीज)श्रीलंका221 और 1302001कोलंबो
7कुमार संगकारा(श्रीलंका)बांग्लादेश309 और 1052014चटगांव
8मार्नस लाबुशेन(ऑस्ट्रेलिया)वेस्टइंडीज204 और 104*2022पर्थ

डग वॉल्टर बने थे डबल धमाल करने वाले पहले खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के डग वॉल्टर साल 1969 में ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। उसके बाद साल 1971 में भारत के सुनील गावस्कर ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने थे। लाबुशेन से पहले डग वॉल्टर(ऑस्ट्रेलिया), सुनील गावस्कर(भारत), लॉरेंस रोव(वेस्टइंडीज), ग्रेग चैपल(ऑस्ट्रेलिया), ग्राहम गूच(इंग्लैंड), ब्रायन लारा(वेस्टइंडीज), कुमार संगकारा(श्रीलंका) ने ये कारनामा किया था। इनमें से दो खिलाड़ी तो ऐसे हैं जिन्होंने एक टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने के बाद सैकड़ा पूरा किया था।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article