क्रिकेट

महेंद्र सिंह धोनी ने लॉन्च किया स्वदेशी कैमरा ड्रोन, नाम जानकर आप भी कहेंगे 'भई वाह'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 06:58 PM IST

MS Dhoni launches Made-in-India Drone: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कंज्यूमर कैमरा ड्रोन लॉन्च किया है। ड्रोन का नाम बेहद खास है, जो धोनी के सरनेम से मिलता जुलता है। ड्रोन को गरुड़ एयरोस्पेस ने मैन्युफैक्चर किया है।

Image

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्वदेशी कैमरा ड्रोन लॉन्च किया है, जिसे गरुड़ एयरोस्पेस ने मैन्युफैक्चर किया है। ड्रोन का नाम ड्रोनी (Droni) है, जिसमें कई एडवांस फीचर्स हैं। धोनी गरुड़ एयरोस्पेस के ब्रांड एंबेसडर हैं और कंपनी ने अब ड्रोनी के साथ कंज्यूमर ड्रोन मार्केट में कदम रखा है। बता दें कि कंपनी ने कृषि क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी को समाधान के तौर पर पेश करके अपनी जगह बनाई है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के संस्थापक और सीईओ अग्निश्वर जयप्रकाश ने कहा कि ड्रोनी इस साल के आखिर तक बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में एक नए 'किसान ड्रोन' को भी लॉन्च किया गया, जिसका इस्तेमाल कृषि क्षेत्र, खासकर स्प्रे करने वाले एप्लीकेशन में होगा। बैटरी से चलने वाला यह ड्रोन हर दिन 30 एकड़ जमीन पर कृषि कीटनाशक छिड़काव कर सकता है।

जयप्रकाश ने कहा, 'हमारा ड्रोनी ड्रोन स्वदेशी है और इसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह उच्च गुणवत्ता वाला है। मेक इन इंडिया ड्रोन के जरिए हम ड्रोन के क्षेत्र में देश को आत्मानिर्भर बनने का प्रयास कर रहे हैं।' वहीं, धोनी ने इस कार्यक्रम में बताया कि उन्होंने कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान कृषि में गहरी दिलचस्पी ली। स्टार क्रिकेटर ने कृषिविदों के लिए ड्रोन की भूमिका पर भी जोर दिया। मालूम हो कि धोनी ने इस साल जून में गरुड़ एयरोस्पेस में निवेश किया था।

इंडियन ड्रोन एसोसिएशन के अध्यक्ष और भारतीय वायु सेना में पूर्व विंग कमांडर आनंद कुमार दास ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म ड्रोन उद्योग को बढ़ावा देने और विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि वह गरुड़ एयरोस्पेस के साथ ग्लोबल ड्रोन एक्सपो का आयोजन करके खुश हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!