क्रिकेट

हरमन ने भारतीय क्रिकेट का नाम खराब किया, वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य ने BCCI से की खास डिमांड

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 24, 2023, 10:58 AM IST

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य मदन लाल ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि हरमन ने क्रिकेट का नाम खराब किया है और बीसीसीआई को उनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए। हरमन ने तीसरे मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताई थी।

Image

हरमनप्रीत कौर (साभार-BCCI Women)

KEY HIGHLIGHTS
हरमनप्रीत कौर पर जुर्माना
मदन लाल ने की हरमनप्रीत कौर की आलोचना
बीसीसीआई लें सख्त एक्शन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हरमन और बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना नजर आ रही हैं। इस वीडियो में हरमनप्रीत कौर वनडे सीरीज की ट्रॉफी को पकड़े हुई हैं और वीडियो में दावा किया गया है कि वह बांग्लादेश की कप्तान से कह रही हैं कि अंपायर को भी शामिल किए जाए, क्योंकि उनका भी इसमें हाथ है। हरमन के इस व्यव्हार की पूरा क्रिकेट जगत निंदा कर रहा है। हालांकि, उन पर ICC ने मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ-साथ उन्हें आईसीसी ने 3 डिमेरिट प्वाइंट भी दिया है।

हरमन ने किया है भारतीय क्रिकेट का नाम खराब

हरमन के इस व्यव्हार की आलोचना 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य मदन लाल ने हरमनप्रीत के इस व्यव्हार की आलोचना की है। उन्होंने हरमन के उस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है 'बांग्लादेश के खिलाफ हरमनप्रीत का यह व्यव्हार सही नहीं है। वह खेल से बड़ी नहीं हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट का नाम खराब किया है। बीसीसीआई को उनके खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए।

क्या हुआ था मैच के दौरान?

दरअसल तीसरे वनडे मैच के दौरान हरमनप्रीत कौर को गलत आउट दे दिया गया था, जिसको लेकर वह मैदान में नाराज दिखी थी। इतना ही नहीं उन्होंने नाराजगी में अपने बल्ले से विकेट पर मारा और विकेट गिर गया था। उनके इस व्य्वहार की खूब आलोचना हुई थी। हरमन वहीं नहीं रुकी मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंपायर के फैसले को लेकर खूब आलोचना की। उन्होंने अंपायरिंग को लेकर कहा था कि अगली बार जब हम बांग्लादेश आएंगे तो इस तरह की स्थिति के लिए तैयार रहेंगे। आपको बता दें कि तीसरा वनडे मैच टाई रहा था और 3 मैच की सीरीज भी बराबरी पर खत्म हुई थी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article