LSG Vs MI Highlights: लखनऊ ने आखिरी ओवर में मुंबई को दी पटखनी, प्लेऑफ की राह हुई और भी मुश्किल
LSG Vs MI Highlights: लखनऊ ने आखिरी ओवर में मुंबई को दी पटखनी, प्लेऑफ की राह हुई और भी मुश्किल
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने नेहल वढेरा के 46 और ईशान किशन के 32 रन की पारी के दम पर लखनऊ के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा। इन दोनों के अलावा टिम डेविड ने आखिरी ओवरों में कुछ विस्फोटक शॉट खेले। डेविड ने 18 गेंद में नाबाद 35 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में उसे रोहित शर्मा का विकेट गंवाना पड़ा। वह 5 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और पावरप्ले तक टीम केवल 28 रन बना पाई और उसने अपने टॉप चार बल्लेबाजों को खो दिया। सूर्यकुमार यादव 10, इनफॉर्म बल्लेबाज तिलक वर्मा 7 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या तो खाता भी नहीं खोल पाए।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन (LSG Playing 11 Prediction Today Match)- केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, मयंक यादव
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन (MI Playing 11 Prediction IPL Today Match)- ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कोएट्जे, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।
LSG Vs MI Today Match Live Telecast: Online Watch Here | Today IPL Match Live Score | LSG Vs MI Today Match Weather Pitch Report in Hindi
