SA Vs ENG Champions Trophy 2025 Highlights: द.अफ्रीका ने इंग्लैंड को रौंदा, सेमीफाइनल में भारत-न्यूजीलैंड मैच हारने वाली टीम से होगी टक्कर
SA Vs ENG Champions Trophy 2025 Live Score, South Africa vs England Live Cricket Score Today Match (द.अफ्रीका बनाम इंग्लैंड आज के मैच का स्कोर लाइवस्ट्रीमिंग) SA बनाम ENG टीवी टेलीकास्ट चैनल स्पोर्ट्स 18, डीडी स्पोर्ट्स : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रूप स्टेज अपने अंत की ओर बढ़ गया है। ग्रूप बी के आखिरी मैच में इंग्लैंड की टक्कर द.अफ्रीका से हो रही है। आइए जानते हैं मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट
SA Vs ENG Champions Trophy 2025 Highlights: द.अफ्रीका ने इंग्लैंड को रौंदा, सेमीफाइनल में भारत-न्यूजीलैंड मैच हारने वाली टीम से होगी टक्कर
द.अफ्रीका की प्लेइंग 11 (South Africa Playing XI)
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
इंग्लैंड की प्लेइंग 11 (England playing XI)
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs SA Head to Head)
वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका (England vs South Africa)के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों टीमों ने अब तक वनडे इतिहास में सिर्फ 70 मैच खेले गए हैं और इन मैचों में इंग्लैंड टीम ने 30 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम ने 34 मैच अपने नाम किए हैं। एक मैच टाई भी रहा है और 5 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।
इंग्लैंड की वनडे टीम (England ODI Squad for ICC Champions Trophy 2025)
जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट और मार्क वुड।
दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम (South Africa ODI Squad For ICC Champions trophy 2025)
तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्क्रम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रेयान रिकेलटन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन और कॉर्बिन बॉश।
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले को आप टीवी पर कहां देख सकते हैं (England vs South Africa ICC Champions Trophy 2025 Match On TV)
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। हिंदी अंग्रेजी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में प्रसारण किया जा रहा है।
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (ENG vs SA Champions Trophy 2025 Match Live Streaming)
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खास मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर देख सकते हैं।
