Ind Vs SA 1st Test Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, राहुल की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया मजबूत स्थिति में
Ind Vs SA 1st Test Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, राहुल की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया मजबूत स्थिति में
पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 59 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने बड़ी साझेदारी कर टीम को संभाला। हालांकि, विराट कोहली 38 रन पर आउट हो गए, जबकि श्रेयस 31 रन पर। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल ने शानदार पारी खेलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के स्टार गेंदबाज कागिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।
बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका का टॉस तय समय पर नहीं हो पाया था। टॉप दोपहर 1 बजे होना था, लेकिन 45 मिनट की देरी से टॉस हुआ और मैच का आगाज दोपहर 2 बजे हुआ। वहीं, तीसरे सेशन का खेल बारिश के कारण पूरा नहीं खेला जा सका।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर।
India Vs South Africa 1st Test Match Live Score Streaming Watch Here
