India vs South Africa 1st Test Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका का पहला टेस्ट मैच, यहां जानिए सब कुछ

India vs South Africa 1st Test Live Streaming: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मैच मंगलवार से खेला जा रहा है। द.अफ्रीका के सेंचुरियन में होने वाले इस मैच को घर बैठे आसानी से देखा जा सकता है।

India vs South Africa 1st Test Live Streaming: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर 2023 से हो रही है। श्रृंखला का पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में होगा। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और वे इसका मोबाइल और टीवी पर आनंद उठाना चाहेंगे।द.अफ्रीका में भारतीय टीम के लिए टेस्ट सीरीज जीतना अभी तक संभव नहीं हो पाया है। ऐसे में टीम 31 साल का सपना पूरा करना चाहेगी। भारत ने द.अफ्रीका में 23 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें केवल 4 जीतने में कामयाब रह पाई है।

IND vs SA 1st Test

भारत vs द.अफ्रीका (फोटो- BCCI Twitter)

मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है जो कि वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार के बाद पहली बार मैदान पर दिखने वाले हैं। वहीं द.अफ्रीका की कमान टेम्बा बावुमा के पास है। ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है ऐसे में दोनों टीमें इसे जीतकर प्वाइंट्स टेबल में आगे बढ़ना चाहेगी।

End of Feed