NZ vs AUS 2nd T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने 72 रन से जीता दूसरा टी20, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की
NZ vs AUS 2nd T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने 72 रन से जीता दूसरा टी20, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की
इससे पहले ट्रैविस हेड की विस्फोटक 45 और पैट कमिंस की 28 रन की जुझारू पारी की बदौलत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया ने विस्फोटक शुरुआत की थी, लेकिन 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने वापसी की और लगातार अंतराल पर विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया। न्यूजीलैंड की ओर से चार गेंदबाजों एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन सियर्स और मिचेल सेंटनर ने 2-2 विकेट झटके। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 25 फरवरी को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम जैंपा और जोश हेज़लवुड।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट और बेन सियर्स
कैसी है ऑकलैंड की पिच (Pitch Report Auckland )
ऑकलैंड के पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग कही जाती है। यही कारण है कि इस मुकाबले में फैंस को खूब चौके-छक्के देखने को मिल सकते हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का यहां पलड़ा भारी रहा है।
Watch NZ Vs AUS 2nd T20 Match Live Telecast | New Zealand Vs Australia 2nd T20 Pitch Report
