England playing XI for Manchester Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच बुधवार (23 जुलाई 2025) से खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस मैच से पहले इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का पहले से ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की टीम में केवल एक बदलाव हुआ है। टीम ने चोटिल शोएब बशीर की जगह लियाम डॉसन को शामिल कर लिया है। लियाम डॉसन के आने से टीम की बल्लेबाजी भी ओर मजबूत हो जाएगी। डॉसन ने आखिरी मैच 8 साल पहले खेला था और उस मैच में करुण नायर ने तिहरा शतक जड़ा था।
भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान शोएब बशीर को पहली पारी में गेंदबाजी करते समय उंगली में चोट लग गई। चोट के कारण वह दूसरी पारी में भी मैदान से बाहर रहे और केवल 5.5 ओवर ही गेंदबाजी कर सके। खेल के बाद, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की कि बशीर की उंगली की सर्जरी होगी और वह अब एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
बोर्ड ने अब बशीर की जगह लियाम डॉसन को टीम में शामिल किया है। 25 वर्षीय इस ऑलराउंडर ने 3 टेस्ट, 6 वनडे और 14 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में अपना टी20 डेब्यू किया था। उस मैच में करुण नायर ने तिहरा शतक लगाया था।उन्होंने सितंबर 2016 में अपना वनडे डेब्यू किया था हालांकि टूर्नामेंट के दौरान वह अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाए।
सीरीज में आगे चल रही इंग्लैंड
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे मैच में जीत दर्ज कर ली है और इसी के साथ वे सीरीज में 2-1 से आगे चल रहे हैं। अगर वे मैनचेस्टर टेस्ट जीत जाते हैं तो सीरीज पर कब्जा जमा लेंगे। वहीं भारतीय टीम के लिए ये मैच करो या मरो का मैच है अगर वे इसे हार जाते हैं तो सीरीज गंवा देंगे।
भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
मैनचेस्टर टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर,हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ,क्रिस वोक्स।
