क्रिकेट

क्या फिर टीम से बाहर हो जाएंगे कुलदीप यादव? जानिए 'मैन ऑफ द मैच' बनने के बाद क्या कहा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 13, 2023, 08:01 AM IST

Kuldeep Yadav 'Man of the Match': भारत-श्रीलंका दूसरे वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुलदीप यादव ने मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। इसके बाद एक बार फिर सबको लगने लगा है कि अगले मैच से उनको बाहर ना कर दिया जाए क्योंकि ऐसा पहले कई बार हो चुका है। जानिए कुलदीप ने इस पर क्या कहा है।

Image

कुलदीप यादव (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे मैच
  • टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीता मैच व सीरीज पर किया कब्जा
  • मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव ने दिया दिलचस्प बयान

IND vs SL ODI: भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार को कोलकाता में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 40 गेंदें बाकी रहते 4 विकेट से शिकस्त देकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब भारत सीरीज पर कब्जा जमा चुका है और साल की पहली वनडे सीरीज जीतकर टीम उत्साहित भी है। दूसरे वनडे में जीत के असल नायक बने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव। लेकिन सवाल ये है कि क्या उनको फिर से टीम से बाहर कर दिया जाएगा?

दरअसल, ऐसा कई बार हो चुका है जब कुलदीप यादव को किसी मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद टीम से बाहर होना पड़ा है। वैसे भी हाल में ये काफी देखने को मिल रहा है और ईशान किशन इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं जिनको दोहरे शतक के बाद टीम से बाहर बैठना पड़ रहा है। वहीं शानदार लय में चल रहे सूर्यकुमार यादव को भी टीम में मौका नहीं मिल पा रहा है।

कुलदीप यादव अगर रविवार को तिरूवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले अंतिम वनडे में भारत की अंतिम एकादश से बाहर होने के बारे में सोचना शुरू करते हैं तो उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

कोलकाता वनडे में श्रीलंका के खिलाफ शानदार अंदाज में 3 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड लेने के बाद कहा, "पिछले साल से मैं अपनी मजबूती के बारे में सोचने की कोशिश कर रहा हूं और ज्यादा नहीं सोच रहा।" उन्होंने कहा, "जब भी मुझे मौका मिलता है मैं सिर्फ अच्छा करने के बारे में सोचता हूं। मैं अपनी गेंदबाजी का काफी लुत्फ उठा रहा हूं।"

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article