क्रिकेट

Kuldeep Yadav Slaps Rinku Singh: कुलदीप यादव ने मैदान पर रिंकू सिंह को लगा दिए थप्पड़, देखिए वायरल वीडियो, लोग सजा की कर रहे मांग

Kuldeep Yadav Slams Rinku Singh: आईपीएल जितना मशहूर अपने रोमांचक खेल के लिए हैं, उतना ही चर्चित अपने विवादों के लिए भी रहा है। इस बार अब तक कोई बड़ा विवाद नहीं देखा गया लेकिन अब शायद सामने आ गया है। कोलकाता-दिल्ली मैच के बाद मंगलवार रात दिल्ली के मैदान पर कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को थप्पड़ लगा दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को थप्पड़ मारा (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में खड़ा हुआ बड़ा विवाद
  • दिल्ली-कोलकाता मैच के बाद कुलदीप ने रिंकू को मारा थप्पड़
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Kuldeep Yadav Slaps Rinku Singh: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2025 अभियान की अपनी चौथी जीत दर्ज की और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के साथ ही वापसी की। KKR के लिए बल्ले से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में से एक रिंकू सिंह थे। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद एक चौंकाने वाला पल वायरल हुआ, जहां रिंकू को दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव के साथ बहस करते देखा गया। टीम इंडिया के दोनों सितारों के बीच तनाव के इस पल ने फैंस को आईपीएल इतिहास के हरभजन सिंह-एस श्रीसंत घटना की याद दिला दी, जब भज्जी ने मैच के बाद श्रीसंत को थप्पड़ लगा दिया था और श्रीसंत का रोते हुए वीडियो वायरल हो गया था।

मंगलवार रात दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच के बाद कुलदीप यादव और रिंकू सिंह को आपस में मस्ती करते हुए देखा गया, साथ ही कोलकाता और दिल्ली दोनों के कुछ अन्य सदस्य भी देखे गए। इसी बीच अचानक कुलदीप ने रिंकू को काफी जोर से थप्पड़ मारा, जिससे केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू हैरान रह गए। बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप ने इसके बाद फिर से अचानक रिंकू को थप्पड़ मारा, जिस पर वह गुस्से में उनसे कुछ कहते हुए भी देखे गए। ये सब कुछ महज मस्ती में हुआ था या कोई गंभीर बात थी, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। सवाल ये है कि क्या बीसीसीआई इसकी जांच करेगी और क्या कुलदीप यादव को इस हरकत की सजा मिलेगी।

यहां देखिए उस पल का वायरल वीडियो

गौरतलब है कि केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए इस मैच में रिंकू सिंह ने कुलदीप यादव के तीसरे ओवर में 17 रन बना दिए थे, जिसके बाद कुलदीप को फिर से गेंदबाजी के लिए वापस नहीं लाया गया था।

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कोशिश तो काफी की लेकिन वे 9 विकेट पर 190 रन ही बना सके और मैच 14 रनों से गंवा दिया। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article