क्रिकेट

इन दो खिलाड़ियों के बदले हार्दिक को ले सकते हैं, एस श्रीकांत ने केकेआर को दी सलाह

हार्दिक पांड्या अगर कोलकाता नाईट राइडर्स से जुड़ते हैं तो इस टीम को किन दो खिलाड़ियों को देना चाहिए, इसको लेकर केएस श्रीकांत ने सलाह दी है। हार्दिक के आईपीएल 2027 से पहले केकेआर में जुड़ने की संभावना सबसे ज्यादा है।

Image

हार्दिक पांड्या (साभार-X)

आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। हार्दिक किस टीम में जाएंगे, इसको लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहें चल रही है। एक अफवाह गुजरात को लेकर है कि हार्दिक इस टीम में बतौर कप्तान लौटना चाहते थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट को यह नामंजुर था। हार्दिक के जिस टीम में जाने की सबसे ज्यादा संभावना है वो केकेआर है। केकेआर में हार्दिक अगर जाते हैं तो दो इस टीम को किन दो खिलाड़ियों को देना पड़ेगा, इसको लेकर केएस श्रीकांत ने सुझाव दिया है।

केएस श्रीकांत ने दिया सुझाव

केएस श्रीकांत ने बताया कि केकेआर को अपने दो अहम खिलाड़ी रिंकू सिंह और हर्षित राणा को कुर्बान करना होगा तब जाकर मुंबई इंडियंस के कप्तान इस टीम से जुड़ सकते हैं। अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट के बाद केकेआर को कप्तान की दरकार है और हार्दिक फिट बैठते हैं। रिंकू सिंह और हर्षित राणा दोनों का कंबाइंड प्राइस 17 करोड़ है। रिंकू और हर्षित राणा कोई एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी खिलाड़ी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रिंकू के जाने से केकेआर को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। हर्षित राणा के जाने से टीम को नुकसान हो सकता है।

हार्दिक के ट्रेड की खबर दिल्ली कैपिटल्स से भी जुड़ी थी, लेकिन श्रीकांत इसके सख्त खिलाफ थे। ऐसा कहा जा रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल के बदले हार्दिक को लेना चाहते थे, लेकिन पांच बार की चैंपियन टीम के लिए इस ट्रेड में कोई खास फायदा नजर नहीं आ रहा था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियंस ने संघर्ष किया। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम 9वें नंबर पर रही थी। हार्दिक की कप्तानी में टीम केवल 4 मुकाबला जीत पाई थी। साल 2025 में टीम चौथे नंबर पर रही थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article