क्रिकेट

IPL 2026 शुरू होने से 4 दिन पहले चमकी रिंकू सिंह की किस्मत, मिली KKR की उप-कप्तानी

Rinku Singh KKR Vice-Captain: केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाने के फैसले के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने बताया कि वह जब पहली बार केकेआर के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बने थे। इसके बाद से ही रिंकू के साथ काम कर रहे हैं। हेड कोच के रूप में रिंकू सिंह को इस मुकाम पर पहुंचते देखना बेहद ही खास है।

Image

रिंकू सिंह बने केकेआर के उपकप्तान (फोटो साभार- rinkukumar12)

Rinku Singh KKR Vice-Captain: आईपीएल 2026 शुरू होने में बस 4 दिन ही बाकी हैं। इससे पहले केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह की किस्मत चमक उठी है। केकेआर ने रिंकू सिंह को अपना उप-कप्तान नियुक्त किया है। वहीं आजिंक्य रहाणे कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी करते रहेंगे। रिंकू सिंह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। मंगलवार को ‘Knights Unplugged’ इवेंट के दौरान केकेआर ने यह ऐलान किया।

केकेआर ने बनाया उप-कप्तान

केकेआर ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी किया, जिसमें लिखा, ‘गॉड प्लान का एक नया चैप्टर।’ केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाने के फैसले के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने बताया कि वह जब पहली बार केकेआर के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बने थे। इसके बाद से ही रिंकू के साथ काम कर रहे हैं। हेड कोच के रूप में रिंकू सिंह को इस मुकाम पर पहुंचते देखना बेहद ही खास है। अभिषेक नायर ने कहा कि रिंकू सिंह पिछले कुछ सालों में एक बेहतरीन क्रिकेटर बने हैं। इसके साथ ही उनमें नेतृत्व के गुण भी आए हैं। मैदान के अंदर के साथ-साथ मैदान के बाहर भी केकेआर की पूरी टीम उनको एक भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में देखती है।

2018 से केकेआर के लिए खेल रहे रिंकू सिंह

बता दें कि रिंकू सिंह साल 2018 से केकेआर के लिए खेल रहे हैं। साल 2018 में केकेआर ने उन्हें 80 लाख रुपये में अपने टीम में शामिल किया था। वहीं, साल 2022 की नीलामी में उन्हें मात्र 55 लाख रुपये की बोली थी। उनकी किस्मत तब चमकी जब साल 2023 में उन्होंने लगातार 5 गेंद पर 5 छक्के मारकर केकेआर को जीत दिलाई थी। इसके बाद 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया। रिंकू सिंह ने IPL में अब तक कुल 59 मैच खेले हैं। इसमें 145 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 1099 रन बनाए हैं। इसमें उनका औसत 30.52 रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article