क्रिकेट

पूर्व दिग्गज ने कराया केएल राहुल का सच से सामना, चयनकर्ताओं पर लगाए लालच और पक्षपात के आरोप

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 2, 2023, 02:58 PM IST

भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने केएल राहुल के लगातार नाकाम होने के बावजूद टीम इंडिया में चयन होने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इस मामले पर चुप्पी साधने वाले पूर्व क्रिकेटरों को भी आडे़ हाथ लिया है।

Image

केएल राहुल(साभार BCCI)

Photo : Twitter

नागपुर: टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल का बल्ला नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर नहीं चला। 20 रन बनाकर राहुल युवा स्पिनर टॉड मर्फी का शिकार बने। बांग्लादेश दौरे पर टीम की कमान संभाल रहे राहुल बल्ले के साथ नाकाम रहे थे। ऐसे में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल पर वरीयता देना कई दिग्गजों को नागवार गुजरा था और उन्होंने टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठाए थे।

पक्षपात के आधार पर हो रहा है राहुल का चयन

ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट करके केएल राहुल को बार-बार मौके दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। प्रसाद ने ट्वीट करके कहा, केएल राहुल की प्रतिभा और क्षमता के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है,लेकिन बेहद दुख की बात है कि उनका प्रदर्शन अपेक्षाओं से काफी नीचे रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 साल में 46 टेस्ट खेलने के बाद 34 का टेस्ट औसत बेहद सामान्य है। बेहद कम खिलाड़ियों के नाम मेरे जेहन में हैं जिन्हें इतने मौके दिए गए हैं।'

8 साल में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शन में नहीं कर पाए तब्दीलप्रसाद ने आगे रहा, विशेष तौर पर केएल राहुल का चयन प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि पक्षपात के आधार पर हुआ है। वो नियमित तौर पर खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो 8 साल में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शन में तब्दील करने में नाकाम रहे हैं। बहुत से पूर्व खिलाड़ी आईपीएल में मौका नहीं मिलने के डर से इस तरह के पक्षपात को देखकर भी अनदेखा कर देते हैं और अपनी आवाज नहीं उठाते हैं।'

लालच की वजह से बंद है सबकी जुबान

वेंकटेश ने इस तरह के पक्षपात के खिलाफ आवाज नहीं उठाने वाले पूर्व खिलाड़ियों को निशाने पर लेते हुए कहा, मौजूदा दौर में किसी आईपीएल टीम के कप्तान के खिलाफ लोग कड़ा रुख अपनाने से डरते हैं और केवल जी हुजूरी करते हुए आंखें बंद करके अपनी सहमति दे देते हैं। आम तौर पर आपके शुभचिंतक आपके सबसे बड़े आलोचक होंते हैं लेकिन अब वक्त बदल गया है लोग सच कहने से बचते हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article