क्रिकेट

केएल राहुल ने खुद बताया WTC Final में खेलेंगे या नहीं, अपनी टीम को दी शुभकामनाएं

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 5, 2023, 04:38 PM IST

KL Rahul Injury Update: लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने अपनी इंजरी को लेकर खुद अपने फैंस को अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा कि वह जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इसके लिए उन्होंने निराशा भी जताई और पूरी तरह से ठीक होकर वापसी का भरोसा दिलाया।

Image

केएल राहुल, बल्लेबाज टीम इंडिया

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. केएल राहुल नहीं खेलेंगे WTC Final
  2. सोशल मीडिया पोस्ट से की पुष्ठि
  3. सर्जरी कराएंगे केएल राहुल

भारतीय बल्लेबाज और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर खुद अपनी इंजरी को लेकर अपडेट दिया है। साथ ही उन्होंने जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी उपलब्धता को लेकर भी जानकारी साझा की है।

राहुल को 1 मई को हुए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। अब केएल राहुल ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस बात की पुष्ठि कर दी है कि उनके जांघ की सर्जरी होगी जिसके कारण वह 7-11 जून के बीच होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे।

राहुल ने अपने पोस्ट में लिखा है 'मेडिकल टीम के साथ सावधानीपूर्वक विचार और परामर्श के बाद, यह निष्कर्ष निकाला गया है कि शीघ्र ही मेरी जांघ की सर्जरी होने वाली है। मेरा ध्यान आने वाले हफ्तों में अपने रिहैबिलिटेशन और रिकवरी पर रहेगा। यह एक कठिन समय है, लेकिन मुझे पता है कि पूरी तरह से ठीक होने के लिए यह सही है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खास संदेश

केएल राहुल ने आईपीएल में अपनी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खास संदेश दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि लीग के ऐसे नाजुक मौके पर टीम को छोड़ कर जाना निराशाजनक है, लेकिन हमें अपने टीम के खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है कि वह आगे आएंगे और अपना बेस्ट देंगे। मैं उन्हें हर गेम में चीयर करूंगा।

इसके अलावा उन्होंने WTC में टीम इंडिया का हिस्सा न बन पाने पर भी अपनी निराशा जताई है। उन्होंने लिखा है कि मैं वापस आने के लिए पूरी मेहनत करूंगा जिससे कि फिर से ब्ल्यू जर्सी में अपने देश के लिए खेल सकूं। हमेशा से यही मेरा फोकस और प्राथमिकता रही है। मैं उन सभी को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने विपरीत परिस्थिति में मेरा साथ दिया और मुझे शुभमकामनाएं दी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article