India vs South Africa, T20 World Cup 2022: भारत औऱ दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी, उम्मीदें थीं कि इस बार हमारे ओपनर्स निराश नहीं करेंगे। लेकिन फिर वही नजारा देखने को मिला। खासतौर पर चर्चा भारतीय ओपनर केएल राहुल की है जिन्होंने एक बार फिर सबको निराश कर दिया। राहुल फिर फ्लॉप हुए।
केएल राहुल ने मौजूदा टी20 विश्व कप में फैंस को बेहद निराश किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उतरने से पहले चर्चा थी कि उनको बाहर रखा जा सकता है लेकिन टूर्नामेंट में अपने तीसरे मैच में भारत फिर उनके साथ ही मैदान पर उतरा। राहुल पिच पर आए, काफी देर संघर्ष करते दिखे और 14 गेंदों में 9 रन बनाकर वो पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर लुंगी एनगिडी का शिकार हो गए। वो मार्करम के हाथों कैच आउट हुए।
वैसे रोहित शर्मा उनसे पहले ही आउट हो गए थे। रोहित 14 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जबकि विराट कोहली भी इस मैच में सफल नहीं रहे और वो 11 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसको अंजाम दिया लुंगी एनगिडी ने जिन्होंने 19 रन देकर 4 विकेट लिए।
केएल राहुल के इस विश्व कप में सभी आंकड़े
1. भारत बनाम पाकिस्तान - 4 रन - मेलबर्न
2. भारत बनाम नीदरलैंड्स - 9 रन - सिडनी
3. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - 9 रन - पर्थ
