क्रिकेट

KKR vs RCB Match Toss Update: कोलकाता के खिलाफ बेंगलुरु ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

KKR vs RCB Match Toss Update: आईपीएल के 18वें सीजन के ओपनिंग मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन केकेआर का सामना आरसीबी से होगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में केकेआर के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीता और यह फैसला लिया।

Image

केकेआर बनाम आरसीबी टॉस कौन जीता (साभार-X)

who won the toss today match KKR vs RCB Match Toss Update: आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला आरसीबी और डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडेन गार्डन्स पर खेला जाएगा, जहां बल्लेबाजों का दबदबा रहता है। यहां पिछले सीजन छह बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बना, जिसमें 262 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करना भी शामिल है।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

क्या कहते हैं ईडेन गार्डन्स के आंकड़े

ईडन गार्डन्स में अब तक कुल 93 मैच हुए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 38 मुकाबला जीती है, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए 55 बार जीत मिली है, यानी टॉस जीतकर गेंदबाजी करना ज्यादा फायदेमंद साबित रहेगा।

पहली पारी का औसत स्कोर: लगभग 163–167

सर्वाधिक टीम स्कोर: 262/2 पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच, साल 2024 में

न्यूनतम टीम स्कोर: 49 ऑल आउट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और केकेआर, साल 2017 में

सर्वाधिक सफल रन चेज़: 262/2 पीबीकेएस द्वारा केकेआर के खिलाफ 2024 में

इस मैदान पर सुनील नरेन का जलवा रहा है। इस मैदान पर सर्वाधिक विकेट: सुनील नरेन के नाम है जो 58 पारियों में 70 विकेट झटके हैं।

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े: सुनील नरेन – 5/19 किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 2012 में

आरसीबी बनाम केकेआर टॉस का समय (KKR vs RCB Toss Time)

आरसीबी बनाम केकेआर के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

आरसीबी बनाम केकेआर टॉस की जगह (KKR vs RCB Toss Venue)

आरसीबी बनाम केकेआर के बीच आज का मुकाबला ईडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

आरसीबी बनाम केकेआर आज का टॉस किसने जीता (KKR vs RCB Toss Win Today)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीता।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article