KKR vs PBKS Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता और पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक
KKR vs PBKS Highlights: आईपीएल के 18वें सीजन का 44वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए थे जब बारिश के कारण मैच रोक देना पड़ा। उसके बाद दोबारा मैच शुरू नहीं हुआ और दोनों को 1-1 प्वाइंट दे दिया गया।
KKR vs PBKS Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता और पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक
इससे पहले प्रभसिमरन सिंह के 83 और प्रियांश आर्य की 69 रन की विस्फोटक पारी के दम पर पंजाब ने कोलकाता के सामने 202 रन का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की ओर से इन दोनों ने 120 रन की शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। फिलहाल मुकाबला बारिश के काणर रुका हुआ है। 10.35 के बाद से ओवर्स की कटौती शुरू हो जाएगी।
यह इस सीजन दूसरा मौका था जब दोनों टीमें आपस में भिड़ रही थीं। पहली बार जब दोनों टीमें भिड़ी थी तो पंजाब ने आईपीएल इतिहास का सबसे कम टोटल डिफेंड करते हुए केकेआर को 92 रन पर ऑलआउट कर दिया था। अब केकेआर के पास बदला लेने का मौका है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो पंजाब किंग्स 10 अंकों के साथ 5वें नंबर पर है तो कोलकाता की टीम 6 अंक के साथ 7वें पायदान पर है। कोलकाता अब भी प्लेऑफ की रेस में बना हुआ है और इसके लिए उसे बाकी बचे 6 मैच में 5 जीतना होगा।
हेड टू हेड में कोलकाता का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए कुल 34 मुकाबलों में 21 में कोलकाता को जीत मिली है, जबकि 13 मुकाबला पंजाब किंग्स के नाम रहा है। आखिरी 5 मुकाबलों में भी कोलकाता ने 3 जबकि पंजाब 2 ने दो मुकाबले जीते हैं।
पंजाब और कोलकाता की संभावित प्लेइंग इलेवन-
कोलकाता की प्लेइंग इलेवन- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
KKR vs PBKS Live Score: बारिश के कारण रद्द हुआ मुकाबला
KKR vs PBKS Live Score: लगातार हो रही बारिश, मैच शुरू होने के उम्मीदों को कम करती जा रही है
KKR vs PBKS Live Score: केकेआर फैंस के लिए गुड न्यूज
KKR vs PBKS Live Score: मैच शुरू नहीं हुआ तो क्या होगा
KKR vs PBKS Live Score: कैसे निकलेगा मैच का परिणाम
KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता को मिला 202 रन का लक्ष्य
KKR vs PBKS Live Score: पंजाब को लगा दूसरा झटका
KKR vs PBKS Live Score: 10 ओवर में पंजाब के 90 रन
KKR vs PBKS Live Score: 7 ओवर में पंजाब के 61 रन
KKR vs PBKS Live Score: आज के मैच में ऐसी प्लेइंग इलेवन
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
KKR vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस
KKR vs PBKS Live Score: हेड टू हेड में कोलकाता का पलड़ा भारी
KKR vs PBKS Live Score: इस सीजन में अब तक खेले गए मुकाबले
KKR vs PBKS Live Score: इस मैदान पर खेले गए आखिरी 5 मुकाबले
- 11 मई 2024कोलकाता-मुंबईकोलकाता- 157/7, मुंबई- 139/8 (16 ओवर)कोलकाता 18 रन से जीता
- 22 मार्च 2025कोलकाता-बेंगलुरूकोलकाता- 174/8, बेंगलुरू- 177/3 (16.2 ओवर)बेंगलुरू 7 विकेट से जीता
- 3 अप्रैल 2025हैदराबाद-कोलकाताकोलकाता- 200/6, हैदराबाद- 120 ऑलआउट (16.4 ओवर)कोलकाता 80 रन से जीता
- 8 अप्रैल 2025लखनऊ-कोलकातालखनऊ- 238/3, कोलकाता- 234/7लखनऊ 4 रन से जीता
- 21 अप्रैल 2025गुजरात-कोलकातागुजरात- 198/3, कोलकाता- 159/8गुजरात 39 रनों से जीता
KKR vs PBKS Live Score: पंजाब के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
KKR vs PBKS Live Score: आज कैसा है कोलकाता का मौसम
KKR vs PBKS Live Score- आईपीएल में आज पंजाब और कोलकाता का आमना-सामना
आईपीएल में आज कोलकाता और पंजाब का आमना-सामना होना है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 7 बजे होगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
