क्रिकेट

KKR vs DC: जीत के बाद कप्तान अय्यर ने केकेआर के खिलाड़ी को लेकर किया ऐसा खुलासा, आपको भरोसा नहीं होगा

Shreyas Iyer on Sunil Narine: कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन्स में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 7 विकेट से मात दे दी है। इस विशाल जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सुनील नरेन को लेकर बड़ा खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

Image

श्रेयस अय्यर (फोटो- IPL/BCCI)

Shreyas Iyer on Sunil Narine: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 7 विकेट से मात दे दी। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम केवल 153 रन ही बना पाई। इसके जवाब में केकेआर ने केवल 16.3 ओवर में ही टॉर्गेट को हासिल कर मैच आसानी से जीत लिया। इस जीत के बाद केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए और उन्होंने टीम के धाकड़ ऑलराउंडर सुनील नरेन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

ये कोलकाता नाइट राइडर्स की इस टूर्नामेंट की छठी जीत है और उन्होंने नंबर 2 का स्थान और भी पक्का कर लिया है। केकेआर के इस प्रदर्शन में सुनील नरेन की बल्लेबाजी का भी खास योगदान रहा है। नरेन ताबड़तोड़ स्टार्ट देते है और वे एक शतक भी जड़ चुके हैं। सुनील नरेन से निपटने के लिए हर टीम तैयारी कर रही है लेकिन सफल नहीं हुई है। नरेन हालांकि अपने हिसाब से ही बल्लेबाजी करते हैं और केकेआर की एक भी बल्लेबाजों की बैठक में भाग नहीं लेते हैं। इसका खुलासा खुद कप्तान अय्यर ने मैच के बाद किया है।

वो कभी भी शामिल नहीं होता- अय्यर

मैच के बाद अय्यर ने कहा कि 'पिछले कुछ मैचों को ध्यान में रखते हुए 200 का स्कोर बनना था। पावरप्ले के बाद पिच स्पिनरों को मदद करने लगी, मुश्किल हो गई थी। हमें इस बात का उचित अंदाज़ा हो गया कि यह कैसे खेला जाता है और इस कठिनता से कैसे निपटा जाए। (बल्लेबाजी मीटिंग पर) नरेन अभी भी उन बैठकों में शामिल नहीं होते हैं लेकिन साल्ट हमेशा वहां मौजूद रहते हैं, हमें अपने इनपुट देते हैं और उन्हें आते हुए और यह सब करते हुए देखना बेहद आनंददायक है। मैं उसे (नरेन) को आने की सिफ़ारिश भी नहीं करूंगा।'

केकेआर ने आसानी से चेज किया लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करने उतरे नाइट राइडर्स को सॉल्ट ने तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने लिजाड विलियम्स की पहली गेंद पर चौके से खाता खोला और फिर इसी ओवर में लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा। नारायण ने भी इसी ओवर में चौके से खाता खोला।नारायण ने रसिक सलाम पर लगातार दो चौकों के साथ पांचवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया।सॉल्ट ने खलील पर छक्के से सिर्फ 26 गेंद में अर्धशतक पूर किया।नाइट राइडर्स ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 79 रन बनाए।अक्षर पटेल ने हालांकि अगले ओवर की पहली ही गेंद में नारायण को जेक फ्रेजर-मैकगर्क के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा।सॉल्ट ने कुलदीप यादव पर छक्का जड़ा लेकिन अक्षर ने उन्हें बोल्ड करके नाइट राइडर्स को बड़ा झटका दिया।रिंकू सिंह भी 11 रन बनाने के बाद विलियम्स की गेंद पर कुलदीप को कैच दे बैठे लेकिन इससे पहले नौवें ओवर में ही नाइट राइडर्स की टीम 100 रन के आंकड़े को छू चुकी थी। बाद में कप्तान अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने शानदार साझेदारी करते हुए मैच को समाप्त कर दिया।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article