क्रिकेट

केविन पीटरसन ने पृथ्वी शॉ को दी धमाकेदार वापसी के लिए अहम सलाह

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने आईपीएल 2025 के लिए खरीदार नहीं मिलने के बाद फॉर्म और फिटनेस से जूझ रहे पृथ्वी शॉ को धमाकेदार वापसी के लिए अहम सलाह दी है।

Image

पृथ्वी शॉ(साभार BCCI Domestic)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे पृथ्वी शॉ
  • 75 लाख के बेस प्राइज पर भी नहीं मिला खरीदार
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी चल रहा है खराब फॉर्म

लंदन: इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने पृथ्वी शॉ की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें अपनी ऊर्जा फिट होने में लगानी चाहिए और अगर उन्हें एक बार फिर सफलता का स्वाद चखना है तो सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए। शॉ ने किशोरावस्था में पदार्पण करते हुए टेस्ट शतक बनाया था। 25 साल की उम्र में वह अपने करियर के चौराहे पर खड़े हैं क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग की कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें 75 लाख रुपये के कम आधार मूल्य पर भी खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही थी।

सोशल मीडिया से दूर और फिटनेस हासिल करने की सलाह

भारत के पूर्व वनडे विशेषज्ञ मोहम्मद कैफ सहित कई लोगों को लगता है कि उनके मैदान के बाहर के व्यक्तित्व ने निश्चित रूप से उनके मैदानी खेल को प्रभावित किया है। पीटरसन ने ‘एक्स’ पर लिखा,'खेल में वापसी की कुछ बेहतरीन कहानियां हैं। अगर पृथ्वी शॉ के आस पास अच्छे लोग हैं जो उनकी सफलता की परवाह करते हैं तो वे उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहने और पूरी तरह से फिट होने के लिए ट्रेनिंग करने को कहेंगे। यह उसे सही रास्ते पर वापस ले आयेगा जहां पिछली सफलता वापस हासिल की जा सकती है। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं।'

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शांत रहा बल्ला

हाल में शॉ को अधिक वजन और अनफिट होने के कारण मुंबई रणजी टीम से बाहर कर दिया गया था। उनकी सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में वापसी हुई लेकिन अभी तक कुछ खास नहीं कर पाये हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में अबतक खेले 5 मैच की पांच पारियों में 96 रन 19. 2 के औसत से बना सके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन रहा है जो नागालैंड के खिलाफ किया है। दो बार पृथ्वी अपना खाता भी नहीं खोल पाए और एक भी अर्धशतक अबतक नहीं जड़ पाए हैं। आईपीएल नीलामी अनसोल्ड रहना उनके लिए सबसे बड़ा झटका है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article