ICC T20 World Cup 2022, Karthik Meiyappan
श्रीलंकाई ओपनर पाथुम निसंका ने 74 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि उसके बाद कुसल मेेंडिस ने 18 और धनंजय डी सिल्वा ने 33 रनों की पारी खेली। हालांकि इसके बाद अचानक उनकी पारी लड़खड़ा गई। इसकी मुख्य वजह बने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के स्पिनर कार्तिक मयप्पन जिन्होंने हैट्रिक लेकर नया इतिहास रच दिया।
मामला पारी के 15वें ओवर का है। इस ओवर की चौथी गेंद पर राजपक्षे (5) को काशिफ के हाथों कैच कराते हुए अपना पहला विकेट झटका। इसके बाद अगली ही गेंद पर चरिथ असलंका शून्य पर विकेटकीपर के हाथों कैच हो गए। जबकि अगली व ओवर की अंतिम गेंद पर कार्तिक ने श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को शून्य पर बोल्ड करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी कर ली।
इसके साथ ही कार्तिक मयप्पन टी20 विश्व कप इतिहास मेंं हैट्रिक लेने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले येे कमाल ब्रेट ली, कर्टिस कमफर, वानिंदु हसरंगा और कगिसो रबाडा ने ये कमाल किया है।
