क्रिकेट

तैयार हुआ टीम इंडिया का आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का रोडमैप: यो-यो टेस्ट की हुई वापसी, 20 खिलाड़ी हुए शॉर्टलिस्ट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 1, 2023, 05:27 PM IST

टी20 विश्व कप 2022 और टीम के हालिया प्रदर्शन को लेकर हुई रिव्यू मीटिंग में साल 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया का रोडमैप तैयार किया गया। बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम

Photo : ANI

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2022 में सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ ही टीम इंडिया का दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया था। ऐसे में बीसीसीआई ने अगले साल अपनी मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे विश्व कप को लेकर अपनी कमर कस ली है।

विश्व कप के लिए 20 खिलाड़ियों को तैयार हुआ पूलइस बात का ऐलान बीसीसीआई के महासचिव जयशाह ने टी20 विश्व कप में टीम के प्रदर्शन को लेकर हुई रिव्यू मीटिंग के बाद किया। इस बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजिर बिन्नी, महासचिव जय शाह के अलावा कोच राहुल द्रविड़, एनसीए के मुखिया वीवीएस लक्ष्मण, मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा मौजूद थे।बैठक में टीम के प्रदर्शन पर चर्चा हुई। बैठक के बाद जय शाह ने कहा, 20 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट कर लिया गया है। 2023 विश्व कप तक उन खिलाड़ियों को रोटेट किया जाएगा।'

यो-यो टेस्ट की हुई वापसी

बैठक में कई कड़े फैसले टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए किए गए। बैठक में यो-यो टेस्ट की वापसी का फैसला हुआ। टीम इंडिया में चयन के लिए यो-यो टेस्ट फिर आधार होगा। इसे पास किए बगैर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं हो सकेगा। विश्व कप के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों पर एनसीए पैनी नजर रखेगा। 2023 के विश्व कप में खिलाड़ियों की भागीदारी के मद्देनजर एनसीए टीम फ्रेंचाइजियों के संपर्क में रहेगा।

वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी हुई चर्चा

रिव्यू मीट्ंग में खिलाड़ियों की उपलब्धता, वर्कलोड मैनेजमेंट और फिटनेस के आधार पर भी लंबी चर्चा हुई। इसी दौरान आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का रोडमैप तैयार किया गया और उसपर गहन चर्चा हुई।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article