क्रिकेट

ICC New Chairman: जय शाह बने आईसीसी के नए बॉस, ग्रेग बार्कले की लेंगे जगह

जय शाह आधिकारिक तौर पर आईसीसी के नए बॉस चुन लिए गए हैं। वह ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे जिन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि वह तीसरे टर्म के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। शाह 1 दिसंबर को कार्यभार संभालेंगे।

Image

जय शाह (साभार-X)

जय शाह आईसीसी के नए चेयरमैन होंगे। वह ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है। आईसीसी चेयरमैन पद के लिए नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त थी। 35 साल के जय शाह ICC के सबसे युवा चेयरमैन होंगे। उन्हें निर्विरोध इस पद के लिए चुना गया। वह 1 दिसंबर को कार्यभार संभालेंगे। हालांकि, बीसीसीआई सचिव के तौर पर उनका कार्यकाल सितंबर 2025 तक था।

इससे पहले बार्कले ने साफ कर दिया था कि वह तीसरे टर्म के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उनके इस बयान के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि जय शाह आईसीसी के नए बॉल होंगे और आखिरकार अब इस बात पर आधिकारिक मुहर लग गई। बार्कले पहली बार नवंबर 2020 में आईसीसी के चेयरमैन बने थे। 2022 में वह दोबारा इस पद के लिए चुने गए थे।

5वें भारतीय बनेंगे जय शाह

आईसीसी चेयरमैन की बात करें तो वह इस पद पर बैठने वाले सबसे युवा और 5वें भारतीय होंगे। इससे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर जैसे भारतीय आईसीसी चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

2019 में बीसीसीआई सचिव बने थे जय शाह

जय शाह, अक्टूबर 2019 में बीसीसीआई के सचिव बने थे। उन्हें दोबारा साल 2022 में निर्विरोध रुप से बीसीसीआई का सचिव चुना गया। उन्होंने बतौर बीसीसीआई सचिव भारतीय क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article