क्रिकेट

IPL 2023: बुमराह आईपीएल से बाहर, अब इतने महीने बाद वापसी की संभावना : रिपोर्ट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 28, 2023, 09:52 PM IST

Jasprit Bumrah out of IPL 2023: भारतीय टीम और आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल से बाहर हो गए हैं। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी खेलने पर संशय है।

Image

जसप्रीत बुमराह। (फोटो - जसप्रीत बुमराह के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Jasprit Bumrah out of IPL 2023: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा वे 7 से 11 जून तक होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनके अगले छह महीने तक वापसी की संभावना भी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जसप्रीत बुमराह की चोटों को लेकर अब पीठ की सर्जरी का सुझाव दिया गया है। हालांकि, इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से आधिकारी पुष्ठि नहीं हुई है। बीसीसीआई और एनसीए जल्द ही एक दूसरे के साथ समन्वय में बुमराह की रिकवरी के अगले कदम पर अंतिम निर्णय लेंगे, क्योंकि भारत यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा कि वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए फिट रहे।

पांच महीने से क्रिकेट मैदान से हैं दूर

भारतीय तेज गेंद जसप्रीत बुमराह पिछले पांच महीने से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। वे पिछले साल सितंबर 2022 को हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम मुकाबला खेले थे। इसके बाद से वे क्रिकेट से दूर हैं। चोट से रिकर्व करने के बाद उनको कई बार प्रैक्टिस करते हुए देखा गया, लेकिन वापसी को लेकर बात नहीं बन पाई।

बोर्ड की चिंता बढ़ी

जसप्रीत बुमराह के फिट नहीं होने से बीसीसीआई की चिंता बढ़ गई है। भारत की मेजबानी में इस साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप होना है। इससे पहले अगर बुमराह फिट नहीं होते हैं तो बोर्ड के लिए चिंता का विषय है। वहीं, बोर्ड चाहेगा कि वर्ल्ड कप से पहले बुमराह पूरी तरह से फिट हो जाए।

पीठ की चोट नहीं हो पा रही है ठीक

पीठ में ऐंठन की शिकायत की वजह से पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर सीरीज के तीसरे एक दिवसीय में नहीं खेल पाने के बाद बुमराह को एशिया कप 2022 के लिए टीम में पीठ की चोट की वजह से जगह नहीं मिली थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह की वापसी चोट के दोबारा उभरने के कारण अल्पकालिक रही। जनवरी 2023 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बुमराह को टीम में जगह दी गई थी लेकिन सीरीज के आगाज से ठीक एक दिन पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इसकी वजह चोट के पूरी तरह ठीक नहीं होना बताया गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article