क्रिकेट

स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क की हो वापसी, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दी सलाह

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 26, 2023, 11:40 AM IST

एशेज के दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने टीम मैनेजमेंट को एक सलाह दी है। गिलेस्पी ने दूसरे टेस्ट से पहले मिचेल स्टार्क को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके आने से टीम को फायदा होगा। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे हैं।

Image

मिचेल स्टार्क (साभार-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • जेसन गिलेस्पी ने दी सलाह
  • मिचेल स्टार्क की वापसी की सलाह
  • सीरीज में 1-0 से आगे है ऑस्ट्रेलिया

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के खिलाफ खेलने वाले तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को एशेज के पहले टेस्ट में शामिल नहीं किया गया। उनके स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने स्कॉट बोलैंड को तरजीह दी। हालांकि, बोलैंड ने पहले टेस्ट में केवल 2 विकेट चटकाए और महंगे रहे। उन्होंने पहली पारी में 14 ओवर गेंदबाजी की और 86 रन लुटाकर 1 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में भी 12 ओवर में 61 रन दिए और केवल 1 विकेट लिया। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन फाइनल मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी की थी।

भारत के खिलाफ इस मुकाबले में बोलैंड ने टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को खूब परेशान किया था। उन्होंने उस मैच में 5 विकेट झटके थे और अपनी टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

जेसन गिलेस्पी ने दी सलाह

हालांकि, पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया जीतने में कामयाब रहा और रोमांचक मुकाबले में उसने इंग्लैड को 2 विकेट से मात दी। लेकिन इसके बावजूद 28 जून से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने टीम मैनेजमेंट को मिचेल स्टार्क को वापस प्लेइंग इलेवन में लाने की सलाह दी है। गिलेस्पी ने कहा 'वैसे तो पारंपरिक रुप से विनिंग टीम से कोई छेडछाड़ नहीं करनी चाहिए, लेकिन एशेज की महत्ता को देखते हुए आपको एक फ्रेश गेंदबाज की जरुरत है।'

उन्होंने आगे कहा 'हो सकता है कि स्टार्क महंगे साबित हो, लेकिन जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में फील्डिंग लगाई थी, उसको देखते हुए स्टार्क प्रभावी साबित हो सकते हैं। टीम को स्टार्क के स्विंग और यॉर्कर से फायदा मिल सकता है।'

हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि स्कॉट बोलैंड के लिए भी प्लेइंग इलेवन में जगह बन सकती है। आपको बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शानदार गेंदबाजी करने वाले बोलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज ने आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी की थी और एक खास रणनीति के साथ उनको खेल रहे थे।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article