क्रिकेट

James Anderson Record: इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने छुआ 700 टेस्ट विकेट का आंकड़ा, अब वॉर्न से इतना दूर

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 9, 2024, 10:00 AM IST

James Anderson Completes 700 Test Wickets Record: इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने आखिरकार वो कमाल कर ही दिखाया जिसका उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट पूरे कर लिए हैं। वो इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के एकमात्र तेज गेंदबाज हैं और अब सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न से बस 8 विकेट दूर हैं।

Image

जेम्स एंडरसन के 700 टेस्ट विकेट पूरे हुए

James Anderson 700 Test Wickets: धर्मशाला में टीम इंडिया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पांचवें व अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 700 विकेट पूरे कर लिए हैं। वो ऐसा करने वाले टेस्ट इतिहास के पहले तेज गेंदबाज हैं।

जेम्स एंडरसन धर्मशाला टेस्ट में उतरने से पहले 700 टेस्ट विकेट के आंकड़े से सिर्फ 2 विकेट दूर थे। उन्होंने भारत की पहली पारी में सबसे पहले शुभमन गिल को आउट किया जो 110 रन बनाकर खेल रहे थे। इसी के साथ उन्होंने शुभमन गिल को धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (111) द्वारा बनाए गए सबसे बड़े टेस्ट स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ने से रोक दिया। वहीं, मैच के तीसरे दिन जेम्स एंडरसन ने कुलदीप यादव को आउटकर अपना 700 विकेट पूरा किया। कुलदीप बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 30 रन पर आउट हो गए।

इसके बाद एंडरसन ने अपना दूसरा विकेट का लिया जो उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का 700वां विकेट साबित हुआ। इसी के साथ वो इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले पेसर बन गए।

टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

1. मुथैया मुरलीथरन (श्रीलंका) - 800 विकेट

2. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) - 708 विकेट

3. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) - 700 विकेट*

4. अनिल कुंबले (भारत) - 619 विकेट

5. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) - 604 विकेट

अब जेम्स एंडरसन सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर मौजूद महान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न को पीछे छोड़ने से सिर्फ 9 विकेट दूर हैं। शीर्ष पर श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीथरन 800 विकेट के साथ कब्जा जमाए हुए हैं। दिलचस्प बात ये है कि टॉप-5 गेंदबाजों में सिर्फ जेम्स एंडरसन एकमात्र बॉलर हैं जो इस समय सक्रिय हैं, बाकी सभी रिटायर हो चुके हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article