क्रिकेट

ऑस्ट्रेलियाई टीम के 26 वर्षीय ऑलराउंडर ने कहा- कंगारू टीम में बेहद मुश्किल है ये काम

ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर आरोन हार्डी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले से पहले कहा है कि ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में जगह बना पाना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है।

Image

आरोन हार्डी(फोटो क्रेडिट Aaron Hardie Instagram)

नई दिल्ली: ऑलराउंडर आरोन हार्डी का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना बिल्कुल आसान नहीं है। उन्हें जो भी मौका मिलेगा, उसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करूंगा। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए हार्डी ने कहा,'ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह बनाने वाले कई खिलाड़ी पूर्व में अनुभव कर चुके हैं कि प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं है। जोश इंगलिस अपने शुरुआती दौर में ऐसा अनुभव कर चुके हैं। मैं मिले हुए मौके का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करूंगा।'

बेहद मुश्किल से मिलती है प्लेइंग-11 में जगह

आरोन हार्डी को पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम में लगातार मौका मिला है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 और वनडे सीरीज के लिए भी टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, हार्डी को प्लेइंग इलेवन में बेहद मुश्किल से जगह मिलती है। हार्डी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अबतक 13 वनडे और 15 टी20 खेले हैं। वनडे में उन्होंने 10 पारियों में 166 रन बनाए हैं और 10 विकेट लिए हैं। वहीं, 15 टी20 मैचों की 10 पारियों में 179 रन बनाने के साथ ही 13 विकेट उन्होंने झटके हैं

मुझे शुरुआत में गेंदबाजी करना है पसंद

आरोन हार्डी ने जब भी मौका मिला है, गेंदबाजी से प्रभावित किया है। उन्होंने आगे कहा,'मुझे ऑफ-द-टॉप गेंदबाजी करना पसंद है। जब गेंद स्विंग कर रही होती है, तो गेंदबाजी में काफी मजा आता है। स्विंग नहीं मिलने के बाद चुनौतियां शुरू हो जाती हैं। हालांकि, मुझे इस बात पर गर्व है कि पहले ओवर से लेकर बीसवें ओवर तक, मैं कहीं भी गेंदबाजी कर सकता हूं।'

(IANS)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article