क्रिकेट

IND vs SL: पहले टी20 में सुपरमैन बने ईशान किशन, उमरान मलिक की गेंद पर लपका शानदार कैच [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 4, 2023, 06:00 AM IST

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में ईशान किशन ने बल्ले के साथ-साथ विकेटकीपिंग में धमाल मचाया और चरिथ असलंका का शानदार कैच लपकर सुर्खियां बटोर लीं।

Image

श्रीलंका के खिलाफ डाइव लगाकर कैच पकड़ते ईशान किशन( साभार BCCI)

मुंबई: भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को मुंबई में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के खेले गए पहले टी20 मुकाबले में ईशान किशन ने बल्लेबाजी में 29 गेंद में 37 रन का योगदान दिया। पारी की शुरुआत में ईशान किशन ने शानदार छक्का कलाई से जड़ा। इसके बाद विकेटों की पतझड़ के बीच ईशान 37 रन बनाकर वनिंदु हसरंगा का शिकार बने।

शानदार कैच लपककर बटोरी सुर्खियां

बल्लेबाजी की वजह से मैच में सुर्खियां बटोरने में नाकाम रहे ईशान ने फील्डिंग के दौरान बटोरी। विकेटकीपिंग करते हुए उन्होंने पारी के आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार कैच लपका। उमरान मलिक के खिलाफ चरिथ असलंका पेस पर बीट हो गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेती हुई फाइन लेग की दिशा में चली गई। वहां कोई फील्डर मौजूद नहीं था ऐसे में विकेट के पीछे खड़े ईशान किशन ने दौड़ लगाई और जब गेंद उनके दायरे में नहीं आती दिखी तो छलांग लगाकर शानदार कैच लपक लिया।

वायरल हुआ कैच और कप्तान का रिएक्शन

ईशान के इस शानदार कैच की बदौलत भारत ने तीसरी सफलता हासिल की और श्रीलंका का स्कोर 47 रन पर 3 विकेट हो गया। ईशान ने जैसे कैच लपका टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या को यकीन नहीं हुआ और वो अपनी जगह पर खड़े-खड़े हंसने लगे। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ईशान का लिया कैच वायरल हो गया।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article