मुंबई: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचौं की टी20 सीरीज का आगाज मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो गया। टी20 में शामिल किए गए ईशान किशन को ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद टेस्ट टीम में शामिल होने का भी दावेदार माना जा रहा है।
ऐसे में ईशान किशन ने टेस्ट टीम में शामिल होने के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए ऋषभ पंत के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की और बताया कि उन्हें जब ऋषभ पंत के चोटिल होने की सूचना मिली तो उनकी क्या प्रतिक्रिया था। उस दौरान वो रणजी ट्रॉफी मैच में खेल रहे थे।
