क्रिकेट

VIDEO: 'बल्ला मुझे ना मार दे', जब पिच पर 'घबराए' विराट कोहली, ईशान किशन ने किया दिलचस्प खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 12:01 PM IST

Ishan Kishan on Virat Kohli: ईशान किशन ने जब बांग्लादेश के खिलाफ चट्टोग्राम वनडे में दोहरा शतक जमाया तो विराट कोहली उनके साथ पिच पर मौजूद थे। ईशान ने अपनी पारी के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा बताया।

Image

विराट कोहली और ईशान किशन

ईशान किशन डबल सेंचुरी जड़कर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में 131 गेंदों में 210 रन की यादगार पारी खेली। उन्होंने 24 चौके और 10 दमदार छक्के जड़े। ईशान को कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण चट्टोग्राम वनडे में उतरने का मौका मिला था, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। उन्होंने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बना डाला। ईशान जब ऐतिहासिक पारी खेल रहे थे तो विराट कोहली उनके साथ पिच पर मौजूद थे।

'भैया वरना मैं उड़ा दूंगा'

ईशान ने अपनी पारी के दौरान कोहली के साथ हुई दिलचस्प बातचीत का खुलासा किया है। उन्होंने मजाकिया में अंदाज में बताया कि जब वह तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे तो कोहली ने घबराकर कहा कि कहीं बल्ला उनके ना लग जाए। ईशान ने सोनी स्पोर्ट्स पर कहा, 'मैं जब 197 पर था, मुझे लग रहा था कि मुस्तफिजुर एक स्लोअर डालेगा तो मैं आगे बढ़कर छक्का मार दूंगा। मुझे इस सीरीज के एक मैच में मौका मिला था और मैं यह अवसर खोना नहीं चाहता था। ऐसे में उन्हें बोला कि भैया प्लीज मेरे को बोलते रहना कि सिंगल ले, सिंगल ले वरना मैं उड़ा दूंगा।'

जब पिच पर 'घबराए' कोहली

ईशान ने जब 200 का आंकड़ा छुआ तो उन्होंने उत्साह में बल्ला घुमाया जो कोहली के पास से होकर गुजरा। किशन ने खुलासा किया कि उन्हें पता नहीं था कि उनके आसपास क्या हो रहा है क्योंकि वह काफी पुरजोश थे। ईशान ने कहा, 'भैया मुझे याद दिला रहे थे कि सिंगल लेना है। लेकिन फिर खुशी में मैंने देखा ही नहीं कि कौन कहां है? विराट भाई पीछे थे तो उन्होंने बोला कि बल्ला मुझे ना मार दे।'

गौरतलब है कि ईशान ने दोहरा शतक जमाया जबकि कोहली ने शतकीय पारी खेली। कोहली ने 91 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 113 रन बनाए। भारत ने तीसरा वनडे 227 रन से जीता। हालांकि, बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article