शुभमन गिल के बिना कैसी होगी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

Team India Playing XI: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक 49 दिन पहले सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं मिली है जो खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। उनकी जगह अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम से बाहर रहने वाले रिंकू सिंह और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन की वापसी हुई है। आइए जानते हैं 15 सदस्यीय स्क्वॉड चुनने के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Dec 20 2025, 15:56 IST
कैसी होगी प्लेइंग इलेवनImage Credit : BCCI01 / 09

कैसी होगी प्लेइंग इलेवन

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अफने 15 खिलाड़ियों का चयन कर लिया। इस टीम में रिंकू सिंह की वापसी होने के बाद टीम एकदम बैलेंस नजर आ रही है। लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि वर्ल्ड कप में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी तो क्या जवाब होगा आपका, चलिए इस सवाल का जवाब हम दे देते हैं और चुनते हैं भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन।

शुभमन गिल का का कटा पत्ताImage Credit : BCCI02 / 09

शुभमन गिल का का कटा पत्ता

इस स्क्वॉड में सबसे बड़ा नाम जो मिसिंग है वह उप-कप्तान शुभमन गिल का है, जो लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। गिल ने पिछली 15 पारियों में 291 रन बनाए थे, जिसमें एक भी अर्धशतक शामिल नहीं था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी गिल का बल्ला खामोश रहा। यही कारण है कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली। ​

ईशान किशन को मिला मौकाImage Credit : BCCI03 / 09

ईशान किशन को मिला मौका

इस स्क्वॉड में सबसे चौंकाने वाला नाम ईशान किशन का है, जिन्हें सैयद मुश्ताक अली में शानदार बल्लेबाजी का ईनाम मिला है। किशन को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है। हालांकि, प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह नहीं बनती है।

भारत की ओपनिंग जोड़ी Image Credit : BCCI04 / 09

भारत की ओपनिंग जोड़ी

शुभमन गिल के टीम में न होने से सबसे बड़ा फायदा संजू सैमसन को हुआ है। अब प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पक्की हो गई है। अब टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में दोनों ने पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की थी।

फिनिशर की भूमिका में हार्दिक पांड्या Image Credit : BCCI05 / 09

फिनिशर की भूमिका में हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के पास फिनिशर की भूमिका में हार्दिक पांड्या जैसा मंझा हुआ खिलाड़ी है, जिसे इस फॉर्मेट में महारथ हासिल है। इसका नमूना साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सबने देख लिया है।

गेंदबाजी की कमान बुमराहImage Credit : BCCI06 / 09

गेंदबाजी की कमान बुमराह

टी20 वर्ल्ड कप में तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के पास होगी। बुमराह का साथ देने के लिए अर्शदीप सिंग और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी हैं। हालांकि, प्लेइंग इलेवन में बुमराह और अर्शदीप को ही मौका मिलेगा।

स्पिन की कमान वरुण चक्रवर्ती के पासImage Credit : BCCI07 / 09

स्पिन की कमान वरुण चक्रवर्ती के पास

स्पिन गेंदबाजी की कमान वरुण चक्रवर्ती के पास होगा। वरुण के अलावा कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। इन दोनों की जोड़ी भारत और श्रीलंका की पिचों पर काफी खतरनाक जोड़ी मानी जा सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यी टीमImage Credit : BCCI08 / 09

टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यी टीम

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत की टीम:​सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप-कप्तान) , ईशान (विकेटकीपर), रिंकू सिंह।​

15 में ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवनImage Credit : BCCI09 / 09

15 में ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

15 खिलाड़ियों के इस स्क्वॉड में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है (Team India Playing XI)- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!