क्रिकेट

टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया में वापसी के बाद जानिए क्या बोले ईशान किशन

अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने शनिवार को मुंबई में टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। ईशान किशन दो साल लंबे अंतराल के बाद टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। जानिए इस मौके पर उन्होंने क्या कहा?

Image

ईशान किशन (फोटो क्रेडिट BCCI X)

मुंबई: अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने शनिवार को मुंबई में टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली 15 सदस्यीय टीम में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का पहली बार खिताब जिताने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को जगह दी गई है। टी20 फॉर्मेट में फॉर्म से जूझ रहे टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की छुट्टी हो गई है। ईशान को टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में जगह दी गई है। टीम मैनेजमेंट टॉप ऑर्डर पर खेलने वाला विकेटकीपर बल्लेबाज चाह रहा था जो संजू सैमसन के बैकअप हो सकें। मौजूदा फॉर्म और जरूरत के हिसाब से ईशान से अच्छा और कोई विकल्प चयन समिति के पास नहीं था। ऐसे में वो टीम में जगह हासिल करने में सफल रहे। ऐसे में जीतेश शर्मा को भी टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। एक खिलाड़ी के आने से टीम मैनेजमेंट की दो समस्याओं का समाधान हो गया।

दो साल बाद हुई टीम इंडिया में वापसी

ईशान किशन की दो साल लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। ईशान भारत के लिए आखिरी बार खेलते हुए साल 2023 के आखिर में नजर आए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 नवंबर, 2023 को गुवाहाटी में उन्होंने टी20 मुकाबला खेला था। ऐसे में टीम इंडिया में 25 महीने लंबे अंतराल के बाद उनकी वापसी हुई है। टीम में वापसी के बाद एएनआई से बात करते हुए ईशान ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। अपनी घरेलू टीम, झारखंड के लिए भी बहुत खुश हूं, जिसने अपनी पहली SMAT ट्रॉफी जीती! सभी ने बहुत अच्छा खेला!'

ऐसा रहा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रदर्शन

ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड़ की कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और टीम को पहली बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की। फाइनल में ईशान ने हरियाणा के खिलाफ 49 गेंद में 101 रन की शतकीय पारी खेली, शतकीय पारी में उन्होंने 6 चौके और 10 छक्के जड़े। उन्होंने टूर्नामेंट में 10 मैच की 10 पारी में एक बार नाबाद रहते हुए 57.44 के औसत और 197.32 के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 517 रन बनाए। नाबाद 113 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उन्होंने टूर्नामेंट में 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े। सीजन में ईशान ने 51 चौके और 33 छक्के जड़े।

टी20 विश्व कप 2026 और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article