क्रिकेट

IRE vs AFG: पॉल स्टर्लिंग ने टी20ई में रचा इतिहास, कोहली-बाबर भी रह गए पीछे

Paul Stirling T20i Record: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टी20ई में इतिहास रच दिया है। पॉल स्टर्लिंग ने वो कमाल किया है जो कि कोहली बाबर जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए हैं।

Image

पॉल स्टर्लिंग (फोटो- ICC)

Paul Stirling T20i Record: आयरलैंड के T20I कप्तान पॉल स्ट्राइलिंग ने भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ-साथ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म को पीछे छोड़ दिया है। वे T20I में 400 चौके लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 33 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने शुक्रवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच चल रही तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20ई के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

स्टर्लिंग ने इस मैच में 27 गेंदों पर 25 रन बनाए। क्रीज पर रहने के दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। श्रृंखला के शुरूआती मैच में अपना पहला चौका लगाकर, स्टार बल्लेबाज, जिसके नाम 135 टी20ई में 3463 रन हैं वे 400 चौके लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए।

कोहली-बाबर को छोड़ा पीछे

135 T20I में पॉल स्टर्लिंग के नाम कुल 401 चौके और 124 छक्के हैं। बाबर 395 चौकों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि टी20ई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कोहली ने अब तक खेले 117 मैचों में 361 चौके लगाए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के लिए अब तक खेले 151 टी20 मैचों में 359 चौके और 190 छक्के लगाए हैं।

आयरलैंड ने जीता मैच

तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 10 नवंबर, 2023 के बाद अपने पहले पहले मैच में राशिद ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए, जिससे अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 149 रन के कुल स्कोर पर रोक दिया।

लेकिन अफगानिस्तान की टीम के लिए 150 रन का लक्ष्य बहुत ज्यादा साबित हुआ और वह 18.4 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। आयरलैंड के लिए बेंजामिन व्हाइट ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट लिए और तीन बल्लेबाजों को जोशुआ लिटिल ने आउट किया। अफगानिस्तान के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद इशाक ने 22 गेंदों पर 32 रन बनाए।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article