क्रिकेट

Irani Cup: मुंबई को शेष भारत ने अभिमन्यू ईश्वरन की साहसिक पारी की बदौलत दिया करारा जवाब

ईरानी कप में रणजी चैंपियन मुंबई को शेष भारत की टीम ने अभिमन्यु ईश्वरन के साहसिक शतक की बदौलत करारा जवाब दिया है। जानिए तीसरे दिन के खेल का कैसा रहा हाल?

Image

अभिमन्यु ईश्वरन (साभार BCCI Domestic)

KEY HIGHLIGHTS
  • शेष भारत ने मुंबई को दिया करारा जवाब
  • 537 रन के जवाब में बनाए 4 विकेट पर 289 रन
  • अभिमन्यू ईश्वरन ने खेली नाबाद 151 रन की पारी

लखनऊ: अभिमन्यु ईश्वरन की नाबाद 151 रनों की पारी की बदौलत रेस्ट ऑफ इंडिया ने गुरुवार को ईरानी कप के तीसरे दिन मुंबई के खिलाफ वापसी की। मुंबई के 537 रनों के जवाब में, गुरुवार को स्टंप्स तक रेस्ट ऑफ इंडिया का स्कोर 289/4 था और अभी भी टीम 248 रन पीछे है।

अभिमन्यु ईश्वर ने खेली शानदार शतकीय पारी

सरफराज खान की नाबाद 222 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी की बदौलत मुंबई ने पहली पारी में 537 रन बनाए। इस विशाल स्कोर का जवाब रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने काफी मजबूती से दिया है। दलीप ट्रॉफी से ही शानदार फॉर्म में चल रहे बंगाल के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने ईरानी कप के तीसरे दिन नाबाद 151 रनों की पारी खेली, जिसके कारण रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 251 रन बना लिए हैं।

दूसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ था, तब मुंबई ने नौ विकेट के नुकसान पर 536 रन बना लिए थे, जिसमें सरफराज का ऐतिहासिक दोहरा शतक शामिल था।

सस्ते में गंवाया कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का विकेट

जब रेस्ट ऑफ इंडिया की पारी की शुरुआत हुई तो उन्हें सिर्फ 40 स्कोर पर ही ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में पहला झटका लगा। ऋतुराज जब 9 के निजी स्कोर पर खेल रहे थे, तब जुनेद खान ने उन्हें पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद साई सुदर्शन के साथ ईश्वरन की अच्छी साझेदारी हुई। लेकिन, निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते जा रहे था। हालांकि, ईश्वरन पर विकेटों के पतन का कोई असर नहीं पड़ रहा था और वह दलीप ट्रॉफी वाली अपनी लय को जारी रखते हुए लगातार रन बना रहे थे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article