क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: गुजरात ने खोला जीत का खाता, जानें प्वाइंट्स टेबल में किस पोजिशन पर कौन सी टीम

DC vs GT आज के मैच बाद पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ द मैच अपडेट, हाईलाइट्स: आईपीएल का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने जीत दर्ज कर अपना खाता खोला।

Image

आईपीएल प्वाइंट्स टेबल

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल 2026 में बुधवार को एक रोमांचक मुकाबला देखने ोक मिला। सांस रोकने वाले मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से मात देकर अपना खाता खोला। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के विजय रथ को रोका। गुजरात ने पहले बल्लेबाज करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना सकी। गुजरात ने दो हार के बाद पहला मुकाबला जीता। वहीं, दिल्ली ने दो जीत के बाद पहली हार का स्वाद चखा। इसके साथ ही प्वाइंट्स टेबल में हेरफेर हुआ है।

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन गुजरात ने दो अंक के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली हार के बाद भी चार अंक के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। यहां देखें सभी टीमों की स्टैंडिंग।

दिल्ली बनाम गुजरात मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल-

टीममैचहारजीतप्वाइंटनेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 30362.403
पंजाब किंग्स30360.637
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु20242.501
दिल्ली कैपिटल्स31240.811
सनराइजर्स हैदराबाद32120.275
गुजरात टाइटन्स3212-0.270
लखनऊ सुपर जायंट्स2112-0.542
मुंबई इंडियंस 3212-0.715
कोलकाता नाइट राइडर्स3201-1.964
चेन्नई सुपर किंग्स3300-2.517

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

आईपीएल के 14वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप के लीडरबोर्ड में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। मुंबई के खिलाफ उम्दा पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल टॉप पर हैं। जायसवाल के नाम अब 3 मैच में 170 रन हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी के पास आगे निकलने का मौक था, लेकिन वह गुजराता के खिलाफ अपना खाता नहीं खोल पाए। वह 160 रन बनाकर नंबर दो पर हैं। नंबर 3 पर हेनरिक क्लासेन (145 रन) जबकि वैभव सूर्यवंशी ने टॉप-5 में एंट्री कर ली। वैभव अब 122 रन बनाकर चौथे पायदान पर हैं। 5वें नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 118 रन हैं।

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

आईपीएल के 14वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। टॉप पर रवि बिश्नोई 7 विकेट लेकर बने हुए हैं। दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी 5 विकेट लेकर दूसरे नंबर पहुंच गए हैं। राजस्थान के नांद्रे बर्गर 5 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। विजय कुमार वैशाख, जैकब डफी और अंशुल कंबोज 5-5 विकेट लेकर क्रमश: नंबर 4, नंबर 5 और नंबर 6 पर हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article