क्रिकेट

IPL Retention Deadline: इस दिन तक जमा करनी होगी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 08:40 PM IST

IPL Players retention deadline: आईपीएल 2022 में खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम डेडलाइन बीसीसीआई द्वारा जारी कर दी गई है। अब सभी टीमों को 15 नवंबर से पहले उन खिलाड़ियों के नाम जमा करने होंगे जिनको रिटेन किया जा रहा है। ताकि आईपीएल नीलामी की तैयारिियों को पुख्ता रूप से बढ़ाया जा सके।

Image

IPL Retention Deadline: इस दिन तक जमा करनी होगी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

इंडियन प्रीमीयर लीग के अगले सीजन (आईपीएल 2023) के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन (छोटी नीलामी) की बीसीसीआई ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आईपीएल टीमों को सूचित कर दिया गया है कि वे उन सभी खिलाड़ियों की लिस्ट 15 नवंबर तक जमा कर दें जिनको रिटेन किया गया है या करने की तैयारी है। आईपीएल नीलामी इसी साल दिसंबर में आयोजित की जा सकती है। सभी 10 टीमों को जल्द से जल्द अपने रिटेन्ड प्लेयर्स के नाम सामने लाने होंगे।

इस बार आईपीएल की नीलामी में टीमो का पूरा बजट पर्स 95 करोड़ रुपये होगा। इसके अलावा अब पुरानी टीमों को जो चार खिलाड़ियों को शुरुआत में रिटेन करने की छूट मिली थी, वो भी समाप्त हो गई है।

कुछ खिलाड़ियों को तकरीबन छह फ्रेंचाइजी टीमों ने आईपीएल 2022 में इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया था। अब इन सभी टीमों को ये भी तय करना होगा कि जो मुख्य खिलाड़ी चोटिल हुआ था उसको बरकरार रखा जाएगा या फिर उसकी जगह जिस विकल्प को शामिल किया गया था उसको रिटेन किया जाएगा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article