क्रिकेट

BCCI ने बुलाई IPL के मालिकों की बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

BCCI IPL Owners meeting:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीमों के मालिकों की एक बैठक बुलाई है, जो 16 अप्रैल को अहमदाबाद में होगी। ये मीटिंग काफी महत्वपूर्ण होने वाली है और कई मुद्दों पर चर्चा होना संभव है।

Image

बीसीसीआई मीटिंग (फोटो- IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • बीसीसीआई ने बुलाई आईपीएल मालिकों की बैठक
  • मेगा ऑक्शन 2025 को लेकर हो सकती है चर्चा
  • खिलाड़ियों की रिटेंशन संख्या पर हो सकती है चर्चा

BCCI IPL Owners meeting: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाने वाला है। इस निलामी में कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं जिसे लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 16 अप्रैल को अहमदाबाद में अनौपचारिक बैठक के लिए 10 आईपीएल टीमों के मालिकों को आमंत्रित किया है। इस बैठक का आयोजन गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मैच के दौरान किया जाएगा।

क्रिकबज के मुताबिक आईपीएल फ्रेंचाइजी के सभी दस मालिकों को निमंत्रण भेजा गया है। यह अनुमान लगाया गया है कि मालिकों के साथ उनके सीईओ और ऑपरेशनल टीमें भी इस बैठक का हिस्सा हो सकती हैं। बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और आईपीएल अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल शामिल होंगे।

कोई एजेंडा नहीं किया गया निर्धारित

बीसीसीआई के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा है कि - 'आईपीएल (टीम) मालिकों को अनौपचारिक बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। इस बैठक का कोई निर्धारित एजेंडा नहीं है। आईपीएल अपने दूसरे महीने में होगा, इसलिए यह सभी हितधारकों के लिए एक साथ आने का अच्छा समय होगा।' इस दौरान इस साल के अंत में होने वाली बड़ी नीलामी को लेकर संभावित चर्चा हो सकती है। इसमें खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़े रखने और नीलामी रकम में संभावित वृद्धि के मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। फिलहाल टीमें खिलाड़ियों पर 100 करोड़ रुपये खर्च कर सकती हैं।

आईपीएल टीमों की रिटेंशन संख्या बढ़ाने की मांग

आईपीएल मालिकों के एक वर्ग का मानना है कि रिटेंशन की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, उनका तर्क है कि टीमों ने खुद को पर्याप्त रूप से स्थापित कर लिया है और अपने ब्रांड को मजबूत करने के लिए निरंतरता की आवश्यकता है। वास्तव में, कुछ का सुझाव है कि रिटेंशन की संख्या आठ तक होनी चाहिए।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article