क्रिकेट

IPL Match Today, 8 April 2024: आज चेन्नई सुपर किंग्स से होगी कोलकाता की टक्कर,जानिए सारी जानकारी

IPL 2024 Today Match,CSK vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज (8 अप्रेल 2024) को केवल एक मैच खेला जाने वाला है। इस मैच में दो चैंपियन टीमों की एक दूसरे से भिड़ंत होने वाली है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड पर दो बार खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाली है। आइए जानते हैं मैच से जुड़ी हर जानकारी

Image

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- BCCI/IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • सीएसके और केकेआर के बीच मुकाबला
  • जीत के ट्रेक पर लौटना चाहेगी सीएसके
  • केकेआर को चौथी जीत की ललकार

IPL 2024 Today Match CSK vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। ऐसे में सोमवार (8 अप्रेल 2024) को दर्शकों को दो मजबूत टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आज के मैच में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर होंगे। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होने वाली है। मैच का आयोजन चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जा रहा है। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास है।

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं। इसमें से टीम को दो में जीत मिली है वहीं दो मैचों में धोनी जैसे सितारों की टीम को हार का सामना भी करना पड़ा है। सीएसके की टीम ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी। टीम ने अपने पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया था। इसके बाद उन्होंने पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस को भी बड़े अंतर से मात दी थी। हालांकि इसके बाद टीम जीत के ट्रेक से उतर गई है। टीम को पहले दिल्ली कैपिटल्स ने विशाखापट्टनम में रोमांचक तरीके से हराया। वहीं बाद में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने तो चेन्नई ने घुटने टेक दिए और आसानी से हार गई। ऐसे में चेन्नई का गोल जीत के ट्रेक पर वापस आना होगा।

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। केकेआर को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक तरीके से आखिरी ओवर में जीत दर्ज की थी। इसके बाद वे नहीं रुके। उन्होंने पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके घर में घुसकर मात दी। वहीं बाद में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एकतरफा तरीके से मैच जीत लिया। ऐसे में श्रेयस अय्यर की टीम इसी लय को बरकरार रखना चाहेगी।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (CSK vs KKR Squad)

चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी, अरावेली अवनीश, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, निशांत सिंधू , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, मथीसा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शारदुल ठाकुर, महेश तीक्षणा और समीर रिज्वी।

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंता चमीरा, साकि हुसैन और मुजीब उर रहमान।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article