क्रिकेट

IPL इतिहास में सबसे महंगे बिके Sam Curran, 18.5 करोड़ की हुई बारिश; जानें- क्या बोले Punjab Kings के मालिक?

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 23, 2022, 06:14 PM IST

IPL Auction 2023: बाएं हाथ के बैट्समैन सैम करन 24 साल के हैं। उनका पूरा नाम सैम्युल मैथ्यू करन है। वह इंग्लिश क्रिकेटर हैं, जो वहां की 'सरे' और 'इंग्लैंड' के लिए खेलते हैं।

Image

IPL 2023: सैम करन इंग्लिश प्लेयर हैं। (फाइलः @CurranSM)

Photo : Twitter

IPL Auction 2023: इंग्लैंड के ऑल राउंडर क्रिकेटर सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शुक्रवार (23 दिसंबर, 2022) को केरल के कोच्चि में हुई मिनी नीलामी में उन्हें पंजाब किंग्स टीम ने 18.50 करोड़ रुपए में अपना बना लिया। पंजाब टीम के निदेशक नेस वाडिया ने उन्हें खरीदने पर खुशी जताई और कहा कि वह दुनिया के सबसे अच्छे ऑलराउंडर्स में से एक हैं।

रिकॉर्ड खरीद पर वाडिया ने मीडिया से कहा- इसके (खरीद) पीछे कोई इमोशन नहीं था। यह सिर्फ फोकस की बात है। आप समझ रहे हैं कि सही खिलाड़ी के लिए सही फोकस होना चाहिए। फोकस रहते हुए उसे सरल बनाए रखना होता है।

बकौल वाडिया, "हम लगातार कहते आए हैं कि हमें क्या चाहिए और हम उसे लेकर खासा स्पष्ट भी हैं। साथ ही उसी के हिसाब से बजट बनाएं और खराब के लिए प्लान करें और अच्छे की उम्मीद करें। आप जानते हैं कि वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं।"

उन्होंने आगे बताया- वह किसी भी वर्ल्ड-11 टीम में खेल सकते हैं। वह इतने अच्छे हैं किसी भी बढ़िया टीम में खेल सकते हैं। वह दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर्स में से एक हैं। वह टीम में बेहतरीन बैलेंस लेकर आते हैं। हमारे पास कई सारे इंडियन खिलाड़ी हैं, जिनमें हरफनमौला खिलाड़ी भी हैं। करन को पाकर हम खासा खुश हैं।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article