क्रिकेट

IPL Auction 2023: धोनी की CSK के धुरंधर बने बेन स्टोक्स, करोड़ों की हुई बारिश

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 23, 2022, 03:52 PM IST

ipl auction 2023 ben stokes : बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को IPL 2023 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने दल में शामिल किया है। स्टोक्स हाल ही में खत्म हुए टी-ट्वेंटी विश्वव कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 52 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड की जीत के नायक बने थे।

Image

बेन स्टोक्स

कोच्चि: इंग्लैंड के शानदार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को IPL 2023 की नीलामी में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये की मोटी कीमत की बोली लगाकर अपने दल में शामिल किया है। बेन स्टोक्स 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज के साथ नीलामी में उतरे थे। 31 साल का 6 फीट 1 इंच लंबा यह खिलाड़ी इस समय इंग्लैड का टेस्ट कप्तान है। स्टोक्स हाल ही में खत्म हुए टी-ट्वेंटी विश्वव कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 52 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड की जीत के नायक बने थे।

ऐसा रहा टी20 करियर

बेन स्टोक्स ने अपने टी-ट्वेंटी करियर की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 सितंबर 2011 में की थी। उन्होंने अब तक 43 मैचो में 585 रन बनाया है। जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने टी-ट्वेंटी इंटरनेशनल में 26 विकेट भी अपने नाम किया है। बेन स्टोक्स ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हर फॉर्मेट में अपनी टीम को मुश्किलों से बाहर निकाला है और कई बार अकेले दम पर टीम को मैच जिताया है। साल 2016 के वर्ल्ड कप का फाइनल कौन भूल सकता है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में फाइनल खेला जा रहा था।आखिरी ओवर में विंडीज को जीतने के लिए 24 रन चाहिए थे। तब ब्रेथवेट ने स्टोक्स की पहली चार गेंदों पर 4 छक्के मारकर वेस्टइंडीज को खिताब दिला दिया था। इसके बाद कहा जा रहा था कि स्टोक्स का करियर समाप्त हो सकता है। हालांकि, इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और आज वह इंग्लैंड के सबसे बड़े मैच विनर में से एक बन चुके हैं।

IPL कैरियर

बेन स्टोक्स ने IPL में अब तक 43 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 25.56 की औसत और 134.50 की स्ट्राइक रेट से अब तक 920 रन बनाए हैं। बेन स्टोक्स के नाम अब तक दो शतक और दो अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में 28 विकेट भी लिए हैं। बेन स्टोक्स सबसे पहले राइजिंग सुपर पुणेजॉइंट्स टीम से जुड़े थे। उन्हें साल 2017 वाला सीजन पुणे के लिए खेला था। इसके बाद साल 2018 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपने टीम में शामिल किया था।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article