क्रिकेट

IPL 2026, RCB Full Squad: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फुल स्क्वॉड, जानें कैसी है रजत पाटीदार की सेना

IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru Full Squad: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पिछले सीजन में पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इसके साथ ही टीम के पास इस बार भी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का मौका है। अगर आरसीबी ऐसा कर जाती है तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद RCB लीग की तीसरी टीम बन जाएगी। जिसने लगातार दो सीजन में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।

Image

IPL 2026 आरसीबी फुल टीम

IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। आईपीएल 2026 का उद्घाटन मैच पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार की शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पिछले सीजन में पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इसके साथ ही टीम के पास इस बार भी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का मौका है। अगर आरसीबी ऐसा कर जाती है तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद RCB लीग की तीसरी टीम बन जाएगी। जिसने लगातार दो सीजन में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। रॉयल चैलेंजर्स की दमदार टीम को देखकर ऐसा लग भी रहा है कि आरसीबी यह कारनामा कर सकती है।

RCB ने नीलामी में 8 खिलाड़ियों को खरीदा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने 2025 की आईपीएल नीलामी में 8 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं आरसीबी ने रिटेनशन के जरिए 17 खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा था। आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर के रूप में फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर को 7 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके अलावा सात्विक देसवाल, जैकब डफी और मंगेश यादव को भी आरसीबी ने अपनी टीम में खरीदा। आरसीबी ने नीलामी में दो विदेशी सहित कुल 8 खिलाड़ियों को खरीदकर 25 प्लेयर्स की टीम पूरी की थी। चलिए हम आपको बताते हैं कि इस बार रजत पाटीदार की टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी आरसीबी को दोबारा कप जिताने में दम दिखाने वाले हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वॉड-

क्रमांकखिलाड़ीबेस प्राइजकीमत (रुपये में)
1विराट कोहलीरिटेन21 करोड़
2जोश हेज़लवुडरिटेन12.50 करोड़
3फिल सॉल्टरिटेन11.50 करोड़
4रजत पाटीदाररिटेन11.00 करोड़
5जितेश शर्मारिटेन11.00 करोड़
6भुवनेश्‍वर कुमाररिटेन10.75 करोड़
7रसिख सलामरिटेन6.00 करोड़
8क्रुणाल पंड्यारिटेन5.75 करोड़
9यश दयालरिटेन5.00 करोड़
10टिम डेविडरिटेन3.00 करोड़
11सुयश शर्मारिटेन2.60 करोड़
12जेकब बेथेलरिटेन2.60 करोड़
13देवदत्त पडिक्कलरिटेन2.00 करोड़
14नुवान तुषारारिटेन1.60 करोड़
15रोमारियो शेफर्डरिटेन1.50 करोड़
16स्वप्निल सिंहरिटेन50 लाख
17अभिनंदन सिंहरिटेन30 लाख
18वेंकटेश अय्यरनीलामी में खरीदा7 करोड़
19जैकब डफी-विदेशीनीलामी में खरीदा2 करोड़
20सात्विक देसवालनीलामी में खरीदा30 लाख
21मंगेश यादवनीलामी में खरीदा5.20 करोड़
22विकी ओस्टवालनीलामी में खरीदा30 लाख
23कनिष्क चौहाननीलामी में खरीदा30 लाख
24जॉर्डन कॉक्स -विदेशीनीलामी में खरीदा75 लाख
25विहान मल्होत्रानीलामी में खरीदा30 लाख

कब-कब है RCB का मैच

पिछला आईपीएल खिताब जीतकर टूर्नामेंट में पहली बार अपनी ट्रॉफी का खाता खोलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू एक बार फिर चैंपियनशिप में खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेगी। आरसीबी का पहला मैच 19वें सीजन का उद्घाटन मैच भी है। आरसीबी अपना पहला मैच 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलने जा रही है। RCB अपना दूसरा मैच CSK के खिलाफ 5 अप्रैल को खेलेगी। वहीं RCB अपना तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 10 अप्रैल और अपना चौथा मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 अप्रैल को खेलेगी। ये सभी मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article